{"_id":"69ac720fcfc4550830072ca4","slug":"crime-news-bijnor-news-c-27-1-bij1007-173975-2026-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से ई-रिक्शा सवार महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से ई-रिक्शा सवार महिला की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेगावाला/बिजनौर। शुक्रवार रात लगभग आठ बजे बिजनौर-रावली रोड पर बैराज कॉलोनी और रहीमपुर के बीच गन्ने से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली और ई-रिक्शा की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में ई-रिक्शा सवार चांदपुर नोआबाद निवासी फरहीन पुत्री फहीम की मौत हो गई, जबकि उसके माता-पिता गंभीर रूप से घायल हो गए।
टक्कर के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से भाग गया। टक्कर इतनी तेज थी कि ई-रिक्शा सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरा। स्थानीय लोगों ने घायलों को बाहर निकालकर तुरंत बिजनौर के अस्पताल पहुंचाया।
ई-रिक्शा चालक शमीम ने बताया कि सामने से आ रहे ट्रैक्टर की लाइट काफी तेज थी, जिससे उसे लगा कि ट्रैक्टर के पीछे ट्रॉली नहीं है। ट्रैक्टर निकलते ही अचानक गन्ने से लदी ट्रॉली दिखाई दी और तब तक रिक्शा नियंत्रण में नहीं रह सका, जिससे टक्कर हो गई।
विज्ञापन
हादसे में गंभीर रूप से घायल हुई फरहीन को ऋषिकेश ले जाया जा रहा था लेकिन रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। हादसे में उसकी मां फरीदा और पिता फहीम भी गंभीर रूप से घायल हो गए। फरहीन का निकाह कोतवाली देहात थाने के गांव उमरी में हुआ था। वह करीब 15 दिन से मायके में रह रही थी। उसका चार माह का बेटा बीमार है। उसका बिजनौर में उपचार चल रहा था। शनिवार को ससुराल पक्ष के लोग शव को अपने गांव ले गए, जहां उसका अंतिम संस्कार किया गया।