फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Cricket league will be started in the district

Muzaffarnagar News: जिले में शुरू की जाएगी क्रिकेट लीग

Sat, 01 Jul 2023 01:30 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Sat, 01 Jul 2023 01:30 AM IST
विज्ञापन
Cricket league will be started in the district
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर क्रिकेट एसोसिएशन क्रिकेट प्रतिभाओं को आगे लाने के उद्देश्य से जनपद में क्रिकेट क्लब आधारित लीग शुरू करेगा। इसके लिए जनपद और शामली जिले के सभी इच्छुक क्रिकेट क्लब, स्कूल, कॉलेज अथवा निजी या सरकारी विभाग और संचालित क्रिकेट अकादमी शामिल हो सकते है।


मुजफ्फरनगर क्रिकेट एसोसिएशन के निदेशक मनोज पुंडीर ने एसोसिएशन की बैठक में बताया कि प्रत्येक टीम को चार खिलाड़ी जनपद से बाहर के शामिल करने की अनुमति होगी। शीघ्र ही इस क्लब लीग के नियम निर्धारित कर पंजीकरण किया जाएगा। मनोज पुंडीर ने बताया कि जनपद में क्लब क्रिकेट की संस्कृति विकसित और खेल प्रतिस्पर्धा होने से बहुत सी प्रतिभाओं को आगे आने का अवसर मिलेगा। प्रदेश में सिर्फ कानपुर लखनऊ, प्रयागराज, गाजियाबाद में ही क्लब क्रिकेट बड़े स्तर पर खेला जाता है। एसोसिएशन द्वारा हाल में ही खतौली बाईपास पर अहलावत गेम सिटी में क्रिकेट ग्राउंड का एक एमओयू भी साइन किया है जहां टॉप क्लास की फाइव टर्फ पिच का निर्माण अंतिम चरण में है। बैठक में अध्यक्ष भूपेंद्र यादव,भीम कंसल,संजय शर्मा, कुशल पाल सिंह, ओमदेव सिंह, इंदर माथुर, योगेंद्र मलिक, डॉ हेमंत, रोहित चौधरी, विकास राठी, आशीष भटनागर, अजय जैन, संजय चौधरी आदि उपस्थित रहे। सं
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed