फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Cousin sister arrested for murder of four year old innocent

Bijnor News: चार साल के मासूम की हत्या में चचेरी बहन गिरफ्तार

Sat, 19 Apr 2025 12:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Apr 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
Cousin sister arrested for murder of four year old innocent

विज्ञापन
मंडावली (बिजनौर)। गांव फरजपुर में चचेरी बहन ने चार साल के मासूम का गला दबाकर मार डाला। इसके बाद चचेरी बहन ने उसका शव शौचालय के टैंक में डाल दिया था। शुरुआत में टैंक में गिरने से बालक की मौत होना माना गया। मगर पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हत्या का खुलासा हुआ। हत्या की आरोपी किशोरी को कोर्ट में पेश करने के बाद बाल संरक्षण गृह नोएडा भेजा गया।
गांव फरजपुर निवासी जयपाल का चार साल के पुत्र परम कुमार का शव मंगलवार को शौचालय के टैंक में मिला था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद दम घुटने के कारण बालक की मौत होने की बात सामने आई। परम के पिता ने पुलिस को तहरीर दी, जिसके बाद पुलिस ने मामले की छानबीन की। पुलिस ने जयपाल के छोटे भाई की 13 साल की बेटी से मामले में पूछताछ की। पूछताछ में किशोरी ने परम का गला व मुंह दबाने और उसके बाद उसे शौचालय के टैंक में डालने की बात स्वीकार की।
विज्ञापन

किशोरी ने पुलिस ने बताया कि परम उसके घर खेल रहा था, जिसके बाद उसकी छोटी बहन से उसका झगड़ा हो गया। झगड़े में परम ने एक थप्पड़ मारा और वहां से पड़ोस के नवनिर्मित मकान की ओर भाग गया। किशोरी ने बताया कि उसने नवनिर्मित मकान में परम का गला और मुंह दबा दिया। परम के अचानक बेहोश होने पर किशोरी ने उसे शौचालय के टैंक में डाल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, सीओ नितेश प्रताप सिंह ने बताया कि किशोरी के खिलाफ हत्या और घटना को छिपाने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। शुक्रवार को किशोरी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से किशोरी को बाल संरक्षण गृह नोएडा भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed