फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Couple arrested including one night bride

चौंकाने वाला मामला: दुल्हन सुहागरात में ऐसे करती थी परिजनों को बेहोश, फिर नगदी-जेवर लूटकर हो जाती थी फरार

Sat, 20 Aug 2022 09:11 AM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Sat, 20 Aug 2022 09:11 AM IST
सार

दुल्हन समेत दंपती को पुलिस गिरफ्तार किया है। नजीबाबाद के एक दंपती पर धोखाधड़ी से दो लाख रुपये लेकर शादी कराने और दुल्हन द्वारा सुहागरात के दिन परिजनों को नशीला पदार्थ खिलाकर लाखों रुपये के आभूषण और नकदी लेकर भागने का मामला सामने आया है।

विज्ञापन
Couple arrested including one night bride
दुल्हन - फोटो : amar ujala

विस्तार

बिजनौर जनपद में नजीबाबाद पुलिस ने एक रात की दुल्हन दिलाकर लाखों रुपये की ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने धोखाधड़ी के आरोपी दंपती के साथ एक रात की दुल्हन को गिरफ्तार कर हजारों रुपये की नकदी और आभूषण बरामद किए हैं।

विज्ञापन


राजस्थान के तांबाखेरी रामसरायताल निवासी मनोज कुमार ने नजीबाबाद के एक दंपती पर धोखाधड़ी से दो लाख रुपये लेकर शादी कराने और दुल्हन द्वारा सुहागरात के दिन परिजनों को नशीला पदार्थ खिलाकर लाखों रुपये के आभूषण, नकदी आदि लेकर भागने की तहरीर पुलिस को सौंपी। तहरीर में आदर्शनगर निवासी राजेंद्र व उसकी पत्नी पूनम पर झांसा देकर दो लाख रुपये लेकर शादी कराने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन


मनोज का कहना था कि दंपती ने बिजनौर के एक होटल में 13 अगस्त को ज्योति नामक युवती से उसका विवाह संपन्न कराया। दुल्हन ज्योति को दूल्हा पक्ष की ओर से उपहार स्वरूप नकदी व आभूषण दिए गए। 14 अगस्त की रात ज्योति राजस्थान से परिजनों को नशीला पदार्थ खिलाकर लाखों रुपये के आभूषण, हजारों रुपये की नकदी लेकर भाग आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: खौफनाक: मोहब्बत में उजड़ गई प्रेमी युगल की दुनिया, करना चाहते थे शादी पर मौत को लगाया गले, तस्वीरें

सीओ गजेंद्र पाल सिंह, थाना प्रभारी राधेश्याम के निर्देशन में गंग नहर चौकी प्रभारी एसके नागर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने एक रात की दुल्हन ज्योति सहित धोखाधड़ी से शादी कराने वाले दंपती आदर्शनगर निवासी राजेंद्र व उसकी पत्नी पूनम को गिरफ्तार कर लिया। जांच पड़ताल में एक रात की दुल्हन ज्योति के विवाहित होने और उसका वास्तविक नाम पूजा पत्नी मंगल शर्मा निवासी दुगड्ढा होने की पुष्टि हुई। पुलिस ने दुल्हन सहित तीनों आरोपियों के पास से सोने-चांदी के आभूषण व 36 हजार रुपये की नकदी बरामद कर न्यायालय में पेश किया। न्यायालय ने तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed