फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Counting of the preparations

मतगणना की तैयारी पूरी

Sat, 12 Dec 2015 12:32 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिजनौर Updated Sat, 12 Dec 2015 12:32 AM IST
विज्ञापन
Counting of the preparations
बिजनौर में मतगणना कर्मियों को बीआईसी बिजनौर में प्रशिक्षण दिया गया। सीडीओ डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने काउंटिंग में सतर्कता और निष्पक्षता बरतने के निर्देश कर्मचारियों को दिए।
विज्ञापन


जिले के 11 ब्लॉक में 13 दिसंबर को होने वाली प्रधानी चुनाव की मतगणना में करीब 4500 कर्मचारियों को लगाया गया हैं। मतगणना कर्मियों को शुक्रवार को बीआईसी बिजनौर में दो शिफ्टों में प्रशिक्षण दिया गया। कर्मचारियों को मतपेटियों के खोलने, मतपत्रों के बंडल बनाने समेत काउंटिंग प्रक्रिया की जानकारी दी गई। उपजिला निर्वाचन अधिकारी और सीडीओ डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने कहा कि मतगणना को समय से समाप्त कराने की जिम्मेदारी कर्मचारियों की हैं। कर्मचारी काउंटिंग में पूरी सतर्कता बरतें। निष्पक्षता से अपनी ड्यूटी को निभाए। मतगणना केंद्रों पर कर्मचारियों की पूरी सुरक्षा रहेगी। एडीएम रमेशचंद, डीआईओएस डॉ. अरुण कुमार दुबे मौजूद रहे।
विज्ञापन


मारामारी मची रही
बिजनौर। ब्लॉक मोहम्मदपुर देवमल के 104 ग्राम पंचायतों की मतगणना आरजेपी इंटर कॉलेज बिजनौर में होगी। शुक्रवार को प्रत्याशियों और उनके एजेंटों के प्रवेश पत्र बनवाने के लिए मारामारी मची रही। आरओ प्रमोद सिरोही के मुताबिक एजेंट पास बनाने के लिए अलग अलग काउंटर बनाए गए हैं। हल्दौर की 92 ग्राम पंचायतों की मतगणना सीडी इंटर कॉलेज में की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


38 टेबल लगाई
 चांदपुर। ग्राम पंचायत चुनाव की रविवार को शुरू होने वाली मतगणना की प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। ब्लाक जलीलपुर में मतगणना के लिए 38 टेबिल लगाई जाएगी। इसके लिए 19 सहायक निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। मतगणना सुबह सात बजे शुरू होगी। प्रत्याशी मतगणना के लिए अपने एजेंट बनाने में जुटे हैं। जैसे जैसे मतगणना का समय निकट आ रहा है, प्रत्याशियों के दिल की धड़कन तेज हो रही हैं।

मतगणना व्यवस्था का जायजा लिया ः स्योहारा। ग्राम प्रधान चुनाव के लिए मतगणना केंद्र बनाए गये एमक्यू इंटर कॉलेज में एसडीएम और सीओ ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया। चुनाव अधिकारी अजय गोस्वामी तथा बीडीओ जयपाल सिंह को शनिवार की शाम तक समस्त व्यवस्थाएं पूर्ण करने के साथ ही एसओ सतीश यादव को सुरक्षा संबंधी निर्देश दिए।


अलग-अलग टेबिल लगाई
कोतवाली देहात।  कोतवाली देहात में  प्रधान पद के 149 व सदस्य पद के 447 प्रत्याशियों के मतपत्रों की गिनती के लिए सारी तैयारी पूरी कर ली गई है। गिनती के लिए 24 कमरों में 48 टेबिल लगाई गई है। विकास खंड कोतवाली के चुनाव अधिकारी जिला गन्ना अधिकारी ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि प्रधान व सदस्य पद की अलग अलग टेबिल पर गिनती होगी। मतगणना के लिए शुक्रवार को ब्लाक प्रांगण में एजेंट बनाए गए। इस दौरान भीड़ मौजूद रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed