फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Controversy over installing idol of Lord Hanuman in Sumalkhedi without permission

Bijnor News: सुमालखेड़ी में बिना अनुमति भगवान हनुमान की मूर्ति लगाने पर विवाद

Sat, 16 Mar 2024 12:34 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 16 Mar 2024 12:34 AM IST
विज्ञापन
Controversy over installing idol of Lord Hanuman in Sumalkhedi without permission
- राजस्व विभाग और पुलिस ने बृहस्पतिवार की रात में ही हटवाई मूर्ति
विज्ञापन

- शांति व्यवस्था के लिए गांव में पुलिस बल तैनात किया गया

संवाद न्यूज एजेंसी

स्योहारा (बिजनौर)। ग्राम सुमालखेड़ी में बृहस्पतिवार की रात बिना अनुमति लिए सरकारी भूमि पर भगवान हनुमान की मूर्ति रखने पर विवाद की स्थिति बन गई। वर्तमान प्रधान ने विरोध किया। राजस्व विभाग और पुलिस टीम ने मूर्ति हटवाते हुए मामले का पटाक्षेप कराया। शांति व्यवस्था के लिए गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है।

बृहस्पतिवार की रात ग्राम सुमालखेड़ी में पूर्व प्रधान मधुसूदन और उसके समर्थकों ने ग्राम समाज की भूमि पर भगवान हनुमान की मूर्ति को रखवा दिया। वर्तमान ग्राम प्रधान रेखा देवी और अन्य ग्रामीणों ने इसका विरोध किया। इस बात पर दोनों पक्षों में विवाद गहराने लगा।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर रात में ही नायब तहसीलदार स्योहारा राजकमल सिंह, नायब तहसीलदार लक्ष्मण भंडारी व थाना प्रभारी निरीक्षक जीत सिंह पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे। टीम ने सरकारी भूमि पर बिना अनुमति के मूर्ति रखे जाने पर आपत्ति जताई। साथ ही मूर्ति भी हटवा दी। शांति व्यवस्था के लिए गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन





बिना शासन की अनुमति लिए रात्रि में हनुमान जी की मूर्ति लगा दी थी। राजस्व विभाग टीम के सहयोग से मूर्ति को हटवाकर सुरक्षित स्थान पर रखवा दिया है। बिना अनुमति मूर्ति न लगाने की हिदायत दे दी गई है। गांव में पूरी तरह शांति व्यवस्था बनी हुई है। - जीत सिंह, थाना प्रभारी निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed