फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Contract workers sitting on dharna to fulfill their demands

मांगें पूरी कराने को धरने पर बैठे संविदाकर्मी

Fri, 10 Sep 2021 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Sep 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Contract workers sitting on dharna to fulfill their demands
हल्दौर में बिजलीघर परिसर में धरने पर बैठे विद्युत संविदाकर्मी। - फोटो : BIJNOR
हल्दौर। नगर के बिजलीघर परिसर में विद्युत संविदाकर्मी विभिन्न मांगों को पूरा कराने की मांग को लेकर कार्य बहिष्कार कर बेमियादी धरने पर बैठ गए। इससे क्षेत्र में विद्युत व्यवस्था प्रभावित होने से उपभोक्ताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ा। संविदाकर्मियों ने मांगों को पूरा कराए जाने के संबंध में ज्ञापन एसडीओ को भी सौंपा।
विज्ञापन

नगर के बिजलीघर पर बृहस्पतिवार सुबह दस बजे पैजानियां, सिसौना, कढ़ापुर, उलेढ़ा, लदूपुरा व हल्दौर बिजलीघर समेत क्षेत्र के छह बिजलीघरों पर तैनात विद्युत संविदाकर्मियों ने विभिन्न मांगों को पूरा कराने के लिए कार्य बहिष्कार किया। इसके बाद संविदाकर्मी नगर के बिजलीघर परिसर में हंगामा कर बेमियादी धरने पर बैठ गए। धरने में संविदाकर्मियों के वरिष्ठ नेता जोगिंदर सिंह पाल ने कहा कि प्रदेश सरकार आउटसोर्सिंग के माध्यम से कार्य कर रहे बिजलीघर के निविदा व संविदा कर्मचारियों को मस्टररोल व्यवस्था के तहत समायोजित कर समान कार्य का समान वेतन दिलाएं, उनकी सेवा का न्यूनतम वेतन भी निर्धारित करें। अन्य सरकारी सेवाओं की तरह समय-समय पर उनकी सेवा में भी अतिरिक्त लाभ दिलाएं।
विज्ञापन

संविदाकर्मियों के कार्य बहिष्कार से क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति भी प्रभावित हुई। अधिकारियों को क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति सुचारू रूप से जारी रखने के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ा। संविदाकर्मियों ने एसडीओ अरविंद कुमार बिंद को अपनी मांगों से संबंधित एक ज्ञापन भी सौंपा। धरने का संचालन कुलवीर सिंह ने किया। धरनारत कर्मियों में महेश कुमार, अमित कुमार, पंकज कुमार, रामौतार सिंह, भूपेंद्र सिंह, अनुज कुमार, महेश कुमार, धर्मेंद्र त्यागी, धर्मवीर सिंह सैनी, अरुण कुमार, सुनील कुमार, राहुल कुमार, पंकज कुमार, मोहित कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed