फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Consumers are not getting the benefit of OTS scheme

उपभोक्ताओं को नहीं मिल रहा ओटीएस योजना का लाभ

Thu, 11 Mar 2021 12:19 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Mar 2021 12:19 AM IST
विज्ञापन
Consumers are not getting the benefit of OTS scheme
बिजनौर। विद्युत निगम के अभियंता संघ ने एकमुश्त समाधान योजना के सही क्रियान्वयन नहीं होने के लिए पावर कारपोरेशन के कुप्रबंधन को जिम्मेदार ठहराया है।
विज्ञापन

संघ की जिला बैठक अधीक्षण अभियंता जेके गुप्ता की अध्यक्षता व कुंवर शर्मा के संचालन में हुई है। बैठक में अधिशासी अभियंता अनिल पांडेय, राजपाल सिंह, वीरेंद्र कुमार, अजय शर्मा, अजय यादव, राहुल गौतम, दयाशंकर यादव, सचिन रस्तोगी, ओंकार सिंह, विकास दीप, नजीम अहमद आदि रहे। बैठक में बताया गया कि शासन ने उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए एक मुश्तसमाधान योजना एक मार्च से शुरू की है। योजना का लाभ लेने के लिए उपभोक्ताओं को रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य है। पंजीकरण कराने की आखिरी तारीख 15 मार्च है।

आरोप लगाया गया कि योजना कागजों में रह गई है। पंजीकरण के लिए आवंटित पोर्टल काम नहीं कर रहा है। पोर्टल में तकनीकी आंकड़ों को दर्ज करने की व्यवस्था नहीं है। उपभोक्ता सुबह से शाम तक पंजीकरण के लिए लाइन में खड़े रहते हैं। सर्वर डाउन रहता है। पंजीकरण नहीं होने पर बैरंग घरों को लौट रहे हैं। कहा कि निगम का प्रबंध तंत्र कुप्रबंधन के लिए जिम्मेदार है। एक तरफा निर्णय लिए जा रहे हैं। अभियंताओं का उत्पीड़न हो रहा है। प्रस्ताव पारित करके ओटीएस योजना का लाभ उपभोक्ताओं तक पहुंचाने के लिए प्रबंध तंत्र को हटाने की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed