फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Construction of four lane highway between Bahsuma and Bijnor started.

Bijnor: बहसूमा से बिजनौर के बीच फोरलेन हाईवे का निर्माण हुआ चालू, गंगा नदी पर बनेगा ढाई किलोमीटर लंबा पुल

Sat, 25 May 2024 03:13 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Sat, 25 May 2024 03:13 AM IST
विज्ञापन
Construction of four lane highway between Bahsuma and Bijnor started.
बिजनौर बाईपास निर्माण के लिए अधिग्रहित की गई जमीन पर चलती जेसीबी।

बिजनौर। मेरठ से बहसूमा और बिजनौर से नजीबाबाद के बीच फोरलेन हाईवे बनकर तैयार हो चुका है। अब बहसूमा से बिजनौर के बीच फोरलेन का निर्माण चालू कर कर दिया है। सड़क का निर्माण पूरा होने में करीब दो साल का वक्त लगेगा। वहीं नौ किलोमीटर लंबे बिजनौर बाईपास के लिए अधिग्रहीत की गई जमीनों पर कब्जा लिया जाने लगा है। सड़क बनाने के लिए हाईवे निर्माण कंपनी फिलहाल मिट्टी डालने का काम कर रही है।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को बिजनौर राजस्व विभाग और नेशनल हाईवे के अधिकारियों की टीम ने बिजनौर बाईपास के लिए अधिग्रहीत जमीन की पैमाइश करते हुए डोलबंदी की। साथ ही कब्जा लेने की प्रक्रिया को पूरा किया। राष्ट्रीय राजमार्ग 119 (बहसूमा से बिजनौर) के मार्ग की कुल लंबाई 40 किलोमीटर है। बिजनौर तहसील की सीमा में हाईवे 14 किलोमीटर लंबाई से होकर गुजरेगा। इसी परियोजना में नौ किलोमीटर लंबाई का बिजनौर बाईपास भी प्रस्तावित है।
विज्ञापन


यह बाईपास बिजनौर बैराज के माउंट लिट्रा स्कूल के पास से शुरू होकर नजीबाबाद मार्ग पर गांव पेदा के पास जाकर निकलेगा। फिलहाल राजस्व की टीम ने चार किलोमीटर की लंबाई में कब्ज़ा के लिए ग्राम नवलपुर, औरंगपुर बीबी, खेड़की हेमराज एवं बिजनौर अहतमली में अधिग्रहीत भूमि पर डोलबंदी कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

एनओसी मिलने पर निर्माण का रास्ता हुआ साफ
मेरठ से नजीबाबाद तक हाईवे को फोरलेन किया जाना है। पहले चरण में मेेरठ के बहसूमा और बिजनौर से नजीबाबाद तक निर्माण शामिल था, जोकि अब पूरा हो चुका है। दूसरे चरण में बहसूमा से बिजनौर तक हाईवे को फोरलेन किया जाना है। दरअसल बहसूमा से बिजनौर के बीच हस्तिनापुर वन्य जीव अभयारण्य होने की वजह से नहीं बनाया जा सका था। इसके लिए वन मंत्रालय से एनओसी जरूरी थी। अब एनओसी मिलते ही निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। हाल ही में 15 मई को वन विभाग की एनओसी मिली, वहीं एक अन्य एनओसी नौ मई को मिल चुकी थी, जिसके बाद हाईवे प्राधिकरण के मुख्यालय ने हाईवे की मेरठ यूनिट को निर्माण के लिए 20 मई को अनुमति दी।

गंगा नदी पर बनेगा ढाई किलोमीटर लंबा पुल
फिलहाल बिजनौर बैराज से हाईवे का ट्रैफिक गुजर रहा है। उधर, फोरलेन के प्रोजेक्ट में गंगा नदी पर पुल का निर्माण प्रस्तावित है। गंगा नदी पर करीब ढाई किलोमीटर लंबा पुल बनाया जाएगा। बता दें कि ढाई किलोमीटर की इस दूरी में गंगा नदी का पुल समेत एलिवेटेड रोड भी शामिल है। पुल बनने के साथ ही बिजनौर बैराज से ट्रैफिक की आवाजाही बंद हो जाएगी।इसके साथ साथ बिजनौर में बाईपास का भी निर्माण होना है। बाईपास बन जाने की वजह से बिजनौर में चक्कर रोड पर वाहनों का दबाव नहीं रहेगा। बिजनौर बैराज के माउंट लिट्रा स्कूल के पास से बाईपास शुरू होकर नजीबाबाद मार्ग पर पेदा गांव के पास निकलेगा।

दो साल में पूरा जाएगा निर्माण : संजीव वाजपेयी
परियोजना निदेशक संजीव वाजपेयी ने बताया कि बहसूमा से बिजनौर के बीच हाईवे का निर्माण चालू कर दिया गया है। दो साल में हाईवे बनकर तैयार हो जाएगा। हाईवे को 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार के लिहाज से बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed