फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Construction of bridge on Kathiyari river started, there will be relief in traffic

Bijnor News: कठियारी नदी पर पुलिया निर्माण शुरू, आवागमन में मिलेगी राहत

Thu, 02 May 2024 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 02 May 2024 12:03 AM IST
विज्ञापन
Construction of bridge on Kathiyari river started, there will be relief in traffic
- ब्लॉक प्रमुख और जनसहयोग से कठियारी नदी पर बनाई जा रही पुलिया
विज्ञापन

- गांव पीतमगढ़ के लोगों को आवागमन मेें मिलेगी राहत
- कोटावाली और कठियारी नदी के बीच बसा है गांव पीतमगढ़, बरसात में नदी से होकर आवाजाही करते है ग्रामीण

संवाद न्यूज एजेंसी
भागूवाला/नजीबाबाद। गांव पीतमगढ़ के लोगों की राह जल्द आसान होने वाली है। लोगों के आवागमन के लिए कठियारी नदी पर पुलिया का निर्माण कराया जा रहा है। सब कुछ ठीक रहा तो इस बरसात में ग्रामीणों और विद्यार्थियों को नदी से होकर आवागमन नहीं करना पड़ेगा।
भागूवाला क्षेत्र का गांव मिर्जापुर उर्फ पीतमगढ़ रिजर्व फॉरेस्ट में कोटावाली और कठियारी नदी के बीच बसा हुआ है। गांव की एक हजार से अधिक की आबादी है, लेकिन गांव पहुंचने के लिए आज तक सही राह नहीं मिल सकी। गांव के लोगों को दोनों नदियों से होकर आवागमन करना पड़ता है। बरसात में तो हालात सबसे ज्यादा खराब हो जाते हैं। नदी के उफान के चलते पीतमगढ़ के ग्रामीण अपने घरों में कैद होकर रह जाते हैं।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान सोमदत्त, अशोक कुमार, बुध सिंह, पूरन सिंह, ननवा सिंह का कहना है कि कठियारी नदी पर पुलिया और मार्ग निर्माण कराने की मांग प्रशासन से की गई थी। ग्रामीणों ने डीएम कार्यालय के बाहर धरना भी दिया था। डीएम के निर्देश पर टीम ने क्षेत्र का निरीक्षण किया, लेकिन कोई बजट जारी नहीं हुआ। ब्लॉक प्रमुख और जनसहयोग से कठियारी नदी पर आवागमन के लिए पुलिया का निर्माण कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यार्थियों को नहीं उठाना पड़ेगा जोखिम
नजीबाबाद। कठियारी नदी एक बरसाती नदी है। बारिश होने पर कठियारी नदी में पानी आ जाता है। जिस कारण विद्यार्थियों को मजबूरन नदी से होकर आवागमन करना पड़ता है। कठियारी नदी पर पुलिया बनने से विद्यार्थियों को नदी से होकर आवागमन करने का जोखिम नहीं उठाना पड़ेगा।


कठियारी नदी पर पुलिया निर्माण के लिए बजट जारी नहीं हुआ है। मैं स्वयं प्रयासरत हूं, जनसहयोग से पुलिया का निर्माण कराया जा रहा है। इससे बरसात में पीतमगढ़ के लोगों को आवागमन में राहत मिलेगी। - तपराज सिंह, ब्लॉक प्रमुख, नजीबाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed