फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Construction of a drain stuck in the investigation hanging in the balance

अधर में लटका जांच में फंसे नाले का निर्माण

Sat, 01 Jan 2022 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jan 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Construction of a drain stuck in the investigation hanging in the balance
बिजनौर। झालू में बनाए जा रहे नाले का निर्माण अधर मेें लटका हुआ है। मौके पर आधा अधूरा निर्माण हो चुका है, जो जांच रिपोर्ट आने तक पूरा नहीं हो पाएगा। दरअसल इस नाले में घटिया ईटों का इस्तेमाल किया जा रहा था। लैब की रिपोर्ट भी यह साफ कर चुकी है। नाला फिर से बनाया जाएगा, यह भी कयास लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

नगर पंचायत झालू की ओर से दिसंबर में डेढ़ किमी लंबे नाले का निर्माण शुरू हुआ। निर्माण में घटिया सामग्री लगाए जाने की शिकायत हुई तो एसडीएम मौके पर पहुंच गए थे, जिन्होंने ईंट से ईंट बजाकर ईंट को तोड़ दिया था। इसके बाद दस ईंटों को जांच के लिए लैब भेजा गया। लैब की रिपोर्ट में ईंट की क्वालिटी खराब बताई जा चुकी है। एसडीएम ने अपनी रिपोर्ट बनाकर उच्चाधिकारियों को प्रेषित कर दी। हालांकि इसमें अभी कोई आदेश नहीं हुआ है। नाला निर्माण में ही नहीं बल्कि टेंडर में भी गड़बड़झाला किया गया था। डेढ़ किमी नाले के निर्माण को टुकड़ों में बांटकर टेंडर जारी किए गए, जिससे ई-टेंडरिंग से बचा जा सके। सूत्रों की मानें तो अभी तक जो नाला बना हुआ है, उसे श्रमदान भी घोषित किया जा सकता है। वहीं लोक निर्माण विभाग ने लगाई गई ईंटों को उखाड़कर फिर से बनाने की सिफारिश की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed