{"_id":"62d9a30043fc0620614eb79d","slug":"conjunctivitis-patients-increasing-in-humidity-bijnor-news-mrt597973983","type":"story","status":"publish","title_hn":"उमस में बढ़ रहे कंजंक्टिवाइटिस के मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उमस में बढ़ रहे कंजंक्टिवाइटिस के मरीज
विज्ञापन
बिजनौर जिला अस्पताल में महिला की आंखों की जांच करते चिकित्सक डा.रजनीश कुमार शर्मा।
- फोटो : BIJNOR
उमस में बढ़ रहे कंजंक्टिवाइटिस के मरीज
बिजनौर। बढ़ती उमस और गर्मी से लोगों की आंखों में कंजंक्टिवाइटिस की समस्या बढ़ रही है। जिला अस्पताल में रोजाना इस बीमारी के 20 से 25 मरीज पहुंच रहे हैं। कंजंक्टिवाइटिस की समस्या आंखों में संक्रमण के कारण दिखाई दे रही है। गर्मी के मौसम में वायरल ज्यादा चल रहा है। जिसके वायरस से ही आंखों में दिक्कत हो रही है।
जिला अस्पताल के नेत्र विभाग में रोजाना करीब 150 मरीजों की ओपीडी हो रही है। जिनमें से 20 से 25 मरीज कंजंक्टिवाइटिस के आ रहे हैं। चिकित्सकों के अनुसार गर्मियों के दिनों में वायरल ज्यादा चल रहा है। जिसका वायरस छूने या हवा के माध्यम से आंखों तक पहुंच रहा है। जिसकी वजह से आंखों में कंजंक्टिवाइटिस की समस्या हो रही है। आंखों में एक पारदर्शी पतली झिल्ली, कंजिक्टिवा होती है, जो पलकों के अंदरूनी और आंखों की पुतली के सफेद भाग को कवर करती है। इसके संक्रमित होने से ही आंखें लाल हो रही हैं। इसके साथ ही आंखों में जलन होती है। वहीं, कंजंक्टिवाइटिस से पलकों पर भी सूजन आ रही है। आंखों में तेज दर्द की भी शिकायत मरीजों में आ रही है। जिला अस्पताल के नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. रजनीश कुमार शर्मा ने बताया कि इन दिनों वायरल ज्यादा चल रहा है। जिसके वायरस की वजह से आंखों में कंजंक्टिवाइटिस की समस्या हो रही है। इस समय मरीजों की संख्या बढ़ गई है।
कंजंक्टिवाइटिस से बचाव के उपाय
मरीज को आंखों को तीन से चार बार धोना चाहिए।
बरसात के मौसम में स्विमिंग पूल में नहीं जाना चाहिए।
गर्मी के मौसम में धूप का चश्मा पहनें।
इंफेक्शन से ग्रसित मरीज के तौलिया का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।