फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Congress declared candidates from Najibabad, Nahtaur and Nagina

कांग्रेस ने नजीबाबाद, नहटौर और नगीना से घोषित किए प्रत्याशी

Fri, 14 Jan 2022 12:54 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jan 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Congress declared candidates from Najibabad, Nahtaur and Nagina
कांग्रेस ने नजीबाबाद, नहटौर और नगीना से घोषित किए प्रत्याशी
विज्ञापन

बिजनौर। कांग्रेस ने जिले की तीन विधान सभा सीटों पर टिकट को लेकर पत्ते खोल दिए हैं। नजीबाबाद से हाजी मोहम्मद सलीम अंसारी, नगीना सुरक्षित सीट से हेनरीता राजीव सिंह और नहटौर सुरक्षित सीट से मीनाक्षी सिंह को प्रत्याशी बनाया गया है।
कांग्रेस आलाकमान ने बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की जो सूची जारी की है उसमें नगीना विधानसभा सीट से पूर्व मंत्री ओमवती की पुत्रवधू व पार्टी की जिला महासचिव हेनरीता राजीव सिंह को प्रत्याशी घोषित किया है। हालांकि हेनरीता अपने जीवन की पहली राजनीतिक पारी खेलेंगी लेकिन उन्हें सास व ससुर दोनों के राजनीतिक वजूद व अनुभव का पूरा लाभ मिलेगा। एक तरफ जहां ओमवती का नगीना विधानसभा क्षेत्र में खासा लंबा अनुभव है, वहीं आरके सिंह सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी हैं।
विज्ञापन

कांग्रेस ने ब्लॉक अध्यक्ष मीनाक्षी पर जताया विश्वास
नहटौर। नहटौर विधानसभा से कांग्रेस की ब्लॉक अध्यक्ष मीनाक्षी को प्रत्याशी घोषित करने पर उनके समर्थकों में खुशी का माहौल हैं। समर्थकों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। पूर्व जिला पंचायत सदस्य व कांग्रेस की आंकू ब्लॉक अध्यक्ष मीनाक्षी को नहटौर विधानसभा से कांग्रेस पार्टी की ओर से प्रत्याशी घोषित किया गया हैं। उनके प्रत्याशी घोषित होने की सूचना पर उनके समर्थकों में खुशी का माहौल बना हुआ हैं। नगर के कई स्थानों पर कांग्रेसियों ने एकत्रित होते हुए एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। इस मौके पर मीनाक्षी ने कहा कि कांग्रेस एक ऐसी पार्टी हैं, जिसमें सर्व समाज के लिए काम किया हैं। सर्व समाज ही उसके लिए अहम हैं। सर्व समाज के लोगों की भागीदारी रहती हैं। इस मौके पर वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर घोषित प्रत्याशी के लिए काम करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मो.सलीम अंसारी नजीबाबाद से कांग्रेस प्रत्याशी घोषित
नजीबाबाद। कांग्रेस हाईकमान ने नजीबाबाद विधानसभा सीट से गांव अकबरपुर आंवला निवासी हाजी मोहम्मद सलीम अंसारी को प्रत्याशी घोषित किया है।
कांग्रेस के महासचिव मुकुल वासनिक ने प्रदेश के 125 कांग्रेस प्रत्याशियों की सूची जारी की। नजीबाबाद विधानसभा सीट से कारोबारी हाजी मो.सलीम अंसारी को प्रत्याशी घोषित किया गया है। नजीबाबाद विधानसभा सीट से कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष सुधीर पाराशर, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अनीस विशाल अंसारी, नगर अध्यक्ष एम अकरम खां, अफशान सैफी, दयावती, खुर्शीद कुरैशी टिकट दावेदारों में थे। पारिवारिक कारणों से सुधीर पाराशर ने हाल ही में अपना नाम वापस ले लिया था। सुधीर पाराशर ने मो.सलीम अंसारी को विधानसभा सीट से प्रत्याशी घोषित करने का स्वागत किया है।

हाजी मो.सलीम ट्रेडिंग कंपनी के साथ मैदा आदि के कारोबारी हैं। कांग्रेस हाईकमान और प्रियंका गांधी के दिशा निर्देश पर हाजी मो.सलीम अंसारी ने कांग्रेस की प्रतिज्ञा यात्रा में बढ़ चढ़कर भाग लिया था। उनके नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कई जनसभाएं और रैलियां आयोजित कीं। विधानसभा नजीबाबाद से प्रत्याशी बनाए गए 54 वर्षीय मो.सलीम अंसारी लंबे अर्से से कांग्रेस के सिपाही रहे हैं।

नगीना की कांग्रेस प्रत्याशी हेनरीता राजीव सिंह।

नगीना की कांग्रेस प्रत्याशी हेनरीता राजीव सिंह।- फोटो : BIJNOR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed