{"_id":"5b3e68e84f1c1b82698b45b9","slug":"comrade-chaturvedi-lover-doubles-hindu-organizations-outrage-in-bijnor","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलक्ट्रेट पहुंचा प्रेमी युगल, हिंदू संगठनों का हंगामा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कलक्ट्रेट पहुंचा प्रेमी युगल, हिंदू संगठनों का हंगामा
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Fri, 06 Jul 2018 12:22 AM IST
विज्ञापन
कलक्ट्रेट में पुलिस से उलझती शादी का रजिस्ट्रेशन कराने आई युवती।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर में कोर्ट मैरिज करने के बाद बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट में शादी का रजिस्ट्रेशन कराने आए अलग - अलग संप्रदाय के प्रेमी युगल को लेकर बखेड़ा खड़ा हो गया। हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने एक युवक को पकड़कर पीट डाला। वहीं बुर्का पहने युवती व महिला के साथ खूब नोकझोंक हुई। इस घटना को लेकर हंगामा मचा रहा। पुलिस दोनों महिलाओं व युवक को थाने ले गई।
कस्बा जलालाबाद निवासी सुहेल चंडीगढ़ में काम करता है। वहां से वह दूसरे संप्रदाय की युवती को प्रेमजाल में फंसा लाया। दोनों ने हाईकोर्ट इलाहाबाद में जाकर कोर्ट मैरिज कर ली। हाईकोर्ट ने दोनों को शादी का रजिस्ट्रेशन कराने के निर्देश दिए। बृहस्पतिवार को बुर्का पहने युवती एक महिला के साथ कलक्ट्रेट में रजिस्ट्रेशन कराने के लिए आई थी। उसका प्रेमी भी वहां छिपा था। प्रेमी के परिचित भी कलक्टेट में रजिस्ट्रेशन कराने के लिए सक्रिय थे।
हिंदू संगठनों के लोगों को किसी ने बता दिया कि अलग-अलग संप्रदाय के प्रेमी युगल कलक्ट्रेट में कोर्ट मैरिज करने के लिए आ रहे हैं। हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता कलक्ट्रेट में सक्रिय हो गए। उन्होंने प्रेमी के परिचित को पकड़ कर पीटा व पुलिस के हवाले कर दिया। हिंदू संगठनों के लोग प्रेमी युवक की तलाश में जुट गए पर वह नहीं मिला। इसके बाद हिंदू संगठन के लोग बुर्का पहने प्रेमिका व एक महिला से उलझ गए। प्रेमिका की पुलिस से खूब नोकझोंक हुई । काफी देर तक हंगामा चलता रहा। बाद में प्रेमिका व महिला और युवक के एक दोस्त को पुलिस अपने साथ थाने ले गई। पुलिस को वहां हाईकोर्ट से कोर्ट मैरिज करने के कागज दिखाए गए ।
विज्ञापन
बाद में पुलिस ने प्रेमिका उसके साथ की महिला व युवक को थाने से उनके घर भेज दिया। शहर कोतवाल बिजेंद्र पाल राणा के मुताबिक युवती के पास हाईकोर्ट का आदेश थे। आदेश में कहा गया था कि प्रेमी युगल को कोई दिक्कत नहीं आनी चाहिए।