फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Complaint of encroachment on roadside land found true in investigation

Bijnor News: जांच में सही निकली रास्ते की जमीन पर अतिक्रमण की शिकायत

Wed, 29 May 2024 03:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 29 May 2024 03:51 AM IST
विज्ञापन
Complaint of encroachment on roadside land found true in investigation
ग्राम रहमापुर के प्रधान ओम प्रकाश ने एसडीएम से की थी शिकायत
विज्ञापन

राजस्व की टीम ने पैमाइश करते हुए रास्ते की जमीन पर निशानदेही की
संवाद न्यूज एजेंसी
नगीना। ग्राम पंचायत मौजमपुर हरवंश उर्फ रहमापुर में काटी जा रही कॉलोनी के स्वामी के खिलाफ अतिक्रमण किए जाने की शिकायत जांच में सही पाई गई है। राजस्व की टीम ने पैमाइश करते हुए रास्ते की जमीन पर निशानदेही की है।
सोमवार को ग्राम रहमापुर के प्रधान ओम प्रकाश ने ग्रामीणों के साथ एसडीएम अवनीश त्यागी को एक शिकायती पत्र दिया था। इसमें कहा गया था कि पंचायत की सीमा में हाईवे किनारे एक कॉलोनी काटी जा रही है। इसमें कॉलोनाइजर ने जमीन पर दो से तीन मीटर तक मिट्टी का भराव कर दिया है। इससे बरसाती पानी के बहाव का प्राकृतिक रास्ता बंद हो गया है।
विज्ञापन

बताया था कि राजस्व अभिलेखों में रास्ते की चौड़ाई 14 से 16 मीटर है, जबकि मौके पर मात्र तीन मीटर ही है। ग्रामीणों ने पैमाइश कराकर रास्ते को अतिक्रमण मुक्त कराए जाने की मांग की थी। एसडीएम अवनीश त्यागी ने कानूनगो नरेंद्र कुमार के नेतृत्व में एक टीम बनाकर पैमाइश के लिए मौके पर भेजा था। कानूनगो नरेंद्र कुमार ने बताया कि मौके पर कॉलोनाइजर द्वारा अतिक्रमण किया जाना पाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कहीं एक तो कहीं पांच फीट तक अतिक्रमण पाया गया है। मौके पर निशान लगाकर रास्ते को अतिक्रमण मुक्त करा दिया गया है। खाली हुई जगह पर नाला बन जाएगा, ताकि पानी निकासी की समस्या का निराकरण हो सके। उन्होंने बताया कि नाले की खोदाई का जो कार्य बंद हो गया था, उसे भी चालू करने के आदेश दिए हैं। इस मौके पर लेखपाल वीरेंद्र सैनी व सुशील कुमार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed