फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Common service center will be established in head post office

प्रधान डाकघर में स्थापित किया जाएगा कॉमन सर्विस सेंटर

Fri, 28 Aug 2020 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
Common service center will be established in head post office
प्रधान डाकघर में स्थापित किया जाएगा कॉमन सर्विस सेंटर
विज्ञापन

बिजनौर। जिला मुख्यालय स्थित प्रधान डाकघर में कॉमन सर्विस सेंटर स्थापित किया जाएगा। इस सेवा के माध्यम से पेंशन, बिजनेस, एजुकेशन सर्विसेज, फाइनेंशियल सेवाओं में बैंकिंग, बीमा, इनकम टैक्स रिटर्न (आईटीआर) आदि सेवाओं का विस्तार किया जाएगा। इससे जिलेवासियों को काफी लाभ होगा। स्थानीय अफसरों को डाक भवन, दिल्ली ने निर्देशित किया है।

केंद्र सरकार के निर्देश पर डाक विभाग लोगों को अधिक से अधिक संख्या में जोड़ने के उद्देश्य से नई शुरुआत करेगा। वर्तमान में प्रधान डाकघर में इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक (आईपीपीबी) आदि के माध्यम से डिजीटल लेनदेन किया जाता है। अब इन सेवाओं में और अधिक विस्तार करने के लिए डाक विभाग ने कॉमन सर्विस सेंटर स्थापित करने का निर्णय लिया है। डाक अधीक्षक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि डाक भवन मुख्यालय, दिल्ली के निर्देश पर प्रधान डाकघर में स्थापित किए जाने वाले कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) में करीब 73 प्रकार की सेवाएं प्रदान की जाएंगी। बताया कि इस सेवा के माध्यम से डिजीटल सेवा पोर्टल के तहत लेबर सर्विस, पेंशन सेवा, बिजनेस टू सिटीजन, टूर एवं ट्रेवल, फास्ट टैग, एजुकेशन सर्विसेज एवं फाइनेंशियल सेवाओं में बैंकिंग में दो, बीमा में दो, आईटी रिटर्न आदि सहित करीब 73 प्रकार की सेवाएं डाक विभाग की ओर से आमजन को उपलब्ध कराई जाएंगी। इस प्रोजेक्ट के शुरू होने से जिले के लोगों को केंद्र एवं प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ एक ही स्थान पर प्राप्त हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed