{"_id":"5f0363d58ebc3e4322364f97","slug":"college-open-attended-teachers-returned-dhampur-news-mrt4899755198","type":"story","status":"publish","title_hn":"कालेज तो खुले पर छात्र कोई नहीं आया, हाजिरी लगा शिक्षक भी घरों को लौटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कालेज तो खुले पर छात्र कोई नहीं आया, हाजिरी लगा शिक्षक भी घरों को लौटे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कालेज, खुले, हाजिरी लगाकर शिक्षक भी लौटे
धामपुर। सरकार के आदेश पर सोमवार को क्षेत्र के सभी माध्यमिक विद्यालय खुले। लेकिन कालेजों में छात्र छात्राएं नहीं पहुंचे। शिक्षकों ने कालेजों में पहुंच कर अभिलेख पूरे किए और शिक्षण कार्य को लेकर विचार विमर्श किया।
रामगोपाल रामचंद्र सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज के प्रधानाचार्य ऋषिपाल सिंह ने बताया कि सोमवार को कालेज के 11 वीं कक्षा के पांच या छह छात्र आए। जानकारी करने के बाद वह भी चले गए। प्रधानाचार्य का कहना है कि जब सरकार 15 जुलाई से आनलाइन पढ़ाई करने पर जोर दे रही है। तो वह इस प्रणाली के बेहतर प्लान के लिए शिक्षकों से विचार विमर्श में जुटे हैं। केएम इंटर कालेज में शिक्षक पहुंचे और हाजिरी लगाने के बाद घरों को वापस हो गए। कहना था कि जब छात्र ही नहीं है तो वह कालेज में रुक कर क्या करें। ऐसा ही आरएसएम कालेज के शिक्षकों का कहना था। शिक्षक विनोद कुमार का कहना था कि शिक्षक तो कालेज में आकर छात्रों के प्रवेश लेकर उन्हें पढ़ाने को तैयार हैं। पर जब सरकार ही नहीं चाहती तो वह क्या करें। कुछ विद्यालयों में शिक्षकों ने एनसीसी या फिर एनएसएस के छात्रों के साथ पौधे रोपित किये।