फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   CM Yogi is addressing a public meeting in Bijnor

Bijnor: सीएम योगी बोले- SP-BSP और कांग्रेस के राज में माफिया को मिलता था संरक्षण; 23 मिनट तक जमकर गरजे

Sat, 13 Apr 2024 12:58 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Sat, 13 Apr 2024 12:58 PM IST
सार

Lok Sabha Election 2024 : बिजनौर पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ ने जनसभा को संबोधित करते हुए विपक्ष पर जमकर हमला बोला। सीएम योगी 23 मिनट तक सपा, बसपा और कांग्रेस पर खूब गरजे।

विज्ञापन
CM Yogi is addressing a public meeting in Bijnor
बिजनौर में बोलते सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा चुनाव प्रचार के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को बिजनौर पहुंचे। सीएम योगी का हेलिकॉप्टर आलमपुर गावड़ी पहुंचा। इसके बाद मुख्यमंत्री जनसभा स्थल पर पहुंचे और जनसभा को संबोधित किया। सीएम योगी ने अपने 23 मिनट के भाषण में विपक्ष पर जमकर हमला बोला।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यूपी में अब ना कर्फ्यू है ना दंगा है, अब सब चंगा है। उन्होंने कहा कि भाजपा शासनकाल में सभी को सुरक्षा का माहौल दिया गया, जबकि सपा, बसपा और कांग्रेस के राज में अपराधियों को सरकार का संरक्षण प्राप्त होता था।

विज्ञापन

मुरादाबाद लोकसभा के ग्राम आलमपुर गावड़ी में भाजपा प्रत्याशी कुंवर सर्वेश सिंह के समर्थन में आयोजित चुनावी जनसभा में अपने 23 मिनट के भाषण में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आपने 2014 से पहले के भारत को भी देखा है और अब 2014 के बाद का भारत भी आपके सामने है। दुनिया में मात्र 10 वर्षों में कोई देश किस तरह तेजी के साथ विकास के पथ पर प्रगति कर सकता है। उसका उदाहरण भारत आपके सामने है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में दुनिया भर में देश का माथा ऊंचा हुआ है। उन्होंने कहा कि सपा, बसपा और कांग्रेस के एजेंडे में कभी विकास रहा ही नहीं। उन्होंने सिर्फ अपराधियों को संरक्षण देने का काम किया।

यह भी पढ़ें: Ground Report Baghpat : बागपत में चौधरी बनने की लड़ाई, अंदरखाते चल रही है 'मुखर' बनाम 'मौन' में जंग

विज्ञापन

सीएम योगी ने कहा कि भाजपा शासन काल में अपराधी या तो जेल में है या जहन्नुम में है। उन्होंने कहा कि मुरादाबाद को भी विकास की पटरी पर लाने का काम भी भाजपा के शासनकाल में ही हुआ है। उन्होंने तीसरी बार नरेंद्र मोदी को देश का प्रधानमंत्री बनने के लिए सपा, बसपा व कांग्रेस के झांसे में ना आने का आह्वान किया।

यह भी पढ़ें: UP: जातीय गणित में उलझे पश्चिम के सियासी हालात पर विशेष रिपोर्ट, पढ़िए चुनाव पर कितना असर डालेंगी ये पंचायतें   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed