फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   CM remained silent on farmers' movement

किसान आंदोलन पर कुछ नहीं बोले मुख्यमंत्री

Tue, 21 Sep 2021 11:44 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Sep 2021 11:44 PM IST
विज्ञापन
CM remained silent on farmers' movement
किसान आंदोलन पर चुप्पी साध गए सीएम
विज्ञापन

अजीत चौधरी
बिजनौर। भाकियू के मजबूत गढ़ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गन्ना मूल्य बढ़ाने की घोषणा कर किसानों की नब्ज पर हाथ रख गए। कहा कि गन्ना मूल्य बढ़ाने के लिए कमेटी बना दी है। गन्ना मूल्य बढ़ता है तो इससे बिजनौर के ही साढ़े तीन लाख से अधिक किसानों को फायदा होगा। किसानों को कई करोड़ मूल्य का अधिक भुगतान मिलेगा। साथ ही भुगतान में भी इस बार तेजी रहेगी। हालांकि योगी आदित्यनाथ कृषि कानूनों, भाकियू, किसान आंदोलन और रालोद पर एक शब्द भी नहीं बोले।
बिजनौर को भाकियू का मजबूत गढ़ माना जाता है। जिले के किसान काफी संख्या में किसान आंदोलन में हिस्सा ले रहे हैं। माना जा रहा था कि किसान आंदोलन को लेकर वे कुछ कहेंगे, लेकिन वे इससे किनारा कर गए। हालांकि किसानों को उन्होंने साधने का प्रयास किया। कहा कि चीनी मिलें अब भी नुकसान का रोना रो रही हैं। सरकार जानती है कि तीन साल से गन्ना मूल्य में फूटी कौड़ी की भी वृद्धि न होने से किसान नाराज हैं, लेकिन प्रदेश सरकार इस बार गन्ना मूल्य बढ़ाने की तैयारी में है।
विज्ञापन

गन्ना वेस्ट यूपी के किसानों की प्रमुख फसल है। अकेले बिजनौर में ही साढ़े तीन लाख से अधिक किसान गन्ने की खेती से जुड़े हुए हैं। जिले की खेती की जमीन के 70 प्रतिशत से अधिक रकबे पर ढाई लाख हेक्टेयर से अधिक जमीन पर गन्ना बोया जाता है। गन्ना जिले के किसानों की लाइफलाइन है। इस बार गन्ना सीजन की तैयारी पूरी हो चुकी है और मिलें अगले महीने पेराई शुरू कर देंगी। गन्ना मूल्य बढ़ाने से जुड़ी बैठक में जिले के दो किसानों ब्रह्मपाल सिंह और भूपेंद्र सिंह को लागत जानने और विचार रखने के लिए शामिल भी किया गया था। हालांकि नजीबाबाद चीनी मिल की पेराई क्षमता बढ़ाने के लिए संबंध में सीएम ने कोई घोषणा नहीं की। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed