फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Clash between Uttarakhand Police and Kanwariyas, protest on UP border

Bijnor News: उत्तराखंड पुलिस और कांवड़ियों में हुई कहासुनी, यूपी सीमा पर धरना दिया

Mon, 29 Jul 2024 01:55 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jul 2024 01:55 AM IST
विज्ञापन
Clash between Uttarakhand Police and Kanwariyas, protest on UP border
उत्तराखंड क्षेत्र में डीजे वाहन में कार की टक्कर लगने पर हुआ विवाद
विज्ञापन

मंडावली पुलिस ने कांवड़ियों को समझा बुझाकर शांत किया
संवाद न्यूज एजेंसी
भागूवाला (बिजनौर)। डीजे वाहन को कार की टक्कर लगने के विवाद में उत्तराखंड पुलिस और कांवड़ियों के बीच कहासुनी हो गई। गुस्साए कांवड़िये यूपी सीमा पर राजगढ़ नहर पुल पर धरने पर बैठ गए। मंडावली पुलिस ने कांवड़ियों को समझा बुझाकर शांत किया और गंतव्य की ओर रवाना किया।
यूपी के जिला रामपुर निवासी 25 शिवभक्तों के डीजे वाहन में शनिवार रात करीब 11 बजे उत्तराखंड क्षेत्र में एक कार की टक्कर लग गई। सूचना पर पहुंची उत्तराखंड के थाना श्यामपुर की पुलिस की कांवडि़यों के साथ कहासुनी हो गई। उत्तराखंड पुलिस ने कांवड़ियों के वाहन का चाॅबी जमा कर ली।
विज्ञापन

इससे गुस्साए कांवड़ियों ने यूपी सीमा के राजगढ़ नहर पुल पर धरना दिया। धरने के दौरान यातायात प्रभावित रहा। सूचना पर मंडावली पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने कांवडि़यों से वार्ता की और समझा-बुझाकर उन्हें गंतव्य के लिए रवाना किया। इसके बाद मार्ग पर यातायात सुचारू हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed