फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Clash between two sides in Bmanauli, six people injured

बमनौली में दो पक्षों में संघर्ष, छह लोग घायल

Fri, 07 Aug 2020 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
Clash between two sides in Bmanauli, six people injured
बमनौली में दो पक्षों में संघर्ष, छह लोग घायल
विज्ञापन

धामपुर। ग्राम बमनौली में मिट्टी भराव को लेकर दो पक्षों में संघर्ष हो गया। संषर्घ में छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को सीएचसी पहुंचाया गया। पुलिस ने तहरीर मिलने पर कार्रवाई की बात कही है।

गांव निवासी बलवीर सिंह सैनी पुत्र रामपाल सिंह ने बताया कि वह नहटौर मार्ग स्थित अपने खेत के पास पीडब्ल्यूडी की जमीन पर रखे खोखे में फल बेचता है। आरोप है कि शुक्रवार सुबह 11 बजे जब वह बरसात के चलते खोखे के आसपास मिट्टी का भराव कर रहा था तो इस दौरान उनके पड़ोस के अनमोल, इंद्र सिंह, अभिषेक, राजेश आदि उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। बचाव में आई पत्नी राजबाला देवी व भाई दिलावार सिंह को भी उन्होंने बुरी तरह पीटा। संघर्ष में दोनों पक्षों की ओर से बलवीर, राजवाला देवी, अभिषेक, इंद्र सिंह सहित छह लोेग घायल हो गए। दूसरे पक्ष ने लोगों ने लगे आरोपों को गलत बताया है। कहा कि बलवीर सैनी ने ही परिजनों के साथ मिलकर उन्हें हमला कर घायल कर दिया। उधर, कोतवाल रंजन कुमार शर्मा का कहना है कि मामले में तहरीर मिलने पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। अभी किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर पुलिस को नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed