फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   CJM orders to file report of Jitendra's murder

Bijnor News: सीजेएम ने दिए जितेंद्र की हत्या की रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश

Sat, 25 May 2024 11:53 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 25 May 2024 11:53 PM IST
विज्ञापन
CJM orders to file report of Jitendra's murder
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिजनौर। सीजेएम नरेंद्र कुमार ने थाना मंडावर पुलिस को गांव तिमरपुर निवासी जितेंद्र की हत्या की रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए है। जितेंद्र के पिता जयपाल सिंह के प्रार्थना पत्र पर कोर्ट ने यह आदेश दिए।

तिमरपुर निवासी जयपाल सिंह ने ओरस सीजीएम न्यायालय में 156(3) सीआरपीसी के तहत दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसका पुत्र जितेंद्र सिंह गाजियाबाद में घरेलू गैस सिलिंडर बनाने वाली कंपनी में ठेकेदारी करता था। उसके साथ गांव का ही लोकेंद्र ठेकेदारी में साझेदार था। गांव के ही प्रमोद, संतराम दीपचंद, धर्म सिंह, लोकेंद्र व उसकी पत्नी रेखा उसके पुत्र जितेंद्र से रंजिश रखते थे।
विज्ञापन

प्रमोद और दीपचंद 28 फरवरी 2024 को शाम पांच बजे जितेंद्र के साथ उसके घेर के कमरे में शराब पी रहे थे। इसी दौरान इन दोनों ने उसके पुत्र जितेंद्र की हत्या कर दी और शव को छत में लगे हूक से लटकाकर फरार हो गए। वह बेटे जितेंद्र की हत्या सूचना देने थाना मंडावर गया तो पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम तो करा दिया, लेकिन हत्या की रिपोर्ट दर्ज नहीं की। प्रार्थना पत्र पर सीजेएम ने सभी छह आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed