फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   'Christmas to help the needy'

‘जरूरतमंदों की मदद करना है क्रिसमस’

Wed, 26 Dec 2018 12:05 AM IST
Deepak Sharma अमर उजाला ब्यूरो/बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो/बिजनौर Published by: Deepak Sharma Updated Wed, 26 Dec 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
'Christmas to help the needy'
बिजनौर के कैथोलिक चर्च में प्रार्थना करते फादर। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में क्रिसमस का त्योहार मंगलवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। चर्च में प्रार्थना की गई। सेंटा क्लॉज ने बच्चों को टॉफी और गिफ्ट वितरित किए। सभी ने एक-दूसरे को क्रिसमस की बधाई दी। तेरा प्रेम कैथोलिक चर्च में सोमवार रात कोटद्वार से आए फादर फिलिप ने प्रार्थना कराई।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि क्रिसमस पूरे विश्व में मनाया जाता है क्योंकि सभी लोग प्रभु यीशु का सम्मान करते हैं। जीसस का सबसे महत्वपूर्ण उपदेश था कि एक-दूसरे से प्रेम करना और गरीबों की सेवा करना। यीशु के अनुयायियों को यीशु की शिक्षाओं का पालन करना चाहिए। फादर डॉ. मैथ्यू जॉन ने सभी को क्रिसमस की शुभ कामनाएं दीं। डॉ. मैथ्यू जॉन और फादर डॉ. फिलिप ने क्रिसमस का केक काटकर सबको दिया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। तेरा प्रेम कैथोलिक चर्च में बच्चों ने प्रभु यीशु का जन्मस्थल चरनी बनाया। फादर डॉ. मैथ्यू जॉन ने सोमवार रात प्रार्थना कराई।     उन्होंने कहा कि प्रभु यीशु ने मानवता को शांति, प्रेम का संदेश देने के लिए जन्म लिया। उन्होंने कहा कि जब प्रभु यीशु पैदा हुए तो उस रात आकाश में एक दिव्य सितारा चमका। प्रभु यीशु के     दर्शन करने आए तीन ज्योतिषियों का मार्गदर्शन भी उस सितारे ने     ही किया। प्रभु यीशु के जन्म से पहले या बाद में यह सितारा      अब तक नहीं चमका है। प्रार्थना के बाद केक बांटा गया।
विज्ञापन

सेंट्रल मैथोडिस्ट चर्च में फादर एलिप्रिंस ने प्रेयर कराई। उन्होंने बताया कि प्रभु यीशु ने कहा था कि उन्होंने गरीबों के उद्धार के लिए जन्म लिया था। उन्होंने कहा कि नए कपड़े पहनकर चर्चा में आना क्रिसमस ही नहीं बल्कि जरूरतमंदों और गरीबों की मदद करना क्रिसमस है। सभी ने सेंटा क्लॉज की मूर्ति के आगे मोमबत्ती जलाई व बाइबिल पढ़ा। चर्च में सेंटा क्लॉज बने अमित एलबर्ट ने बच्चों को टॉफी, गिफ्ट वितरित किए। उन्होंने कहा कि प्रभु यीशु ने सभी को एक-दूसरे की सहायता करने का संदेश दिया है। उनका संदेश सभी को दिल से अपनाना होगा। पूर्व विधायक रुचि वीरा, चेयरपर्सन पति शमशाद अंसारी ने चर्च जाकर सभी को क्रिसमस की बधाई दी। चर्च में अनुराग नाथ, अमित नाथ, एकता, जैसमिन, पैटिशा, निम्मा, मानू, दीपक, अनिल नाथ, निर्मल नाथ, आशीष नाथ, संदीप, राजा, खुशी, सोनू, अलका, सीमा, पिंकी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


नजीबाबाद में  सेंट मेरी चर्च में क्रिसमस पर्व पर विशेष प्रार्थना सभा आयोजित की गई। चर्च के बाहर आकर्षक चरनी सजाई गई। सेंट मेरी चर्च में सोमवार की देर रात बिशप ग्रेशियन मुंडाडन के निर्देशन में प्रभु यीशु के जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया। ग्रेशियन मुंडाडन, फादर विजु सबास्टिन, फादर जौनी, फादर डॉ. जॉस पडयाटी, फादर वर्गीस, फादर अजो, फादर लुकस ने विशेष प्रार्थना सभा कराई।
   मुख्य अतिथि ग्रेशियन मुंडाडन ने कहा कि प्रभु यीशु ने दुनिया को प्रेम और शांति का पैगाम देने के लिए जन्म दिया। उन्होंने उनके मानवता के संदेश को व्यवहार में लाने की सलाह दी। यीशु के जन्म की खुशी में केक काटा गया और क्रिसमस ट्री सजाकर एक-दूसरे को मिष्ठान और उपहार दिए गए। सेंट मेरी चर्च और उसके बाहर स्थित क्रिसमस चरनी को आकर्षक ढंग से सजाया। क्रिसमस समारोह में सेंट जोंस आश्रम राजारामपुर, होली फैमली स्कूल, खीस्त जयंती स्कूल बड़िया और नजीबाबाद सेंट मेरी स्कूल के मिशनरी सदस्यों ने भाग लिया। उधर, बाजार कल्लूगंज स्थित मैथोडिस्ट चर्च में पादरी आशीष कुमार ने क्रिसमस पर्व सेलिब्रेशन में विशेष प्रार्थना कराई और प्रभु ईसा मसीह का संदेश दिया। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम में राकेश प्रसाद, स्टेफी कुमार, मीनू सिंह, अर्चना, मीनाक्षी बल्लभ, बीना सिंह सहित मिशनरी सदस्यों ने भाग लिया। प्रेमधाम आश्रम, शांति मां आश्रम मंडावली, सेंट जोंस आश्रम में भी क्रिसमस पर्व पर प्रार्थना के साथ प्रभु ईसा मसीह का पुण्य स्मरण किया गया।
वहीं, सनशाइन पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने केक काटकर क्रिसमस-डे मनाया। बच्चों ने सेंटा क्लॉज की आकर्षण वेशभूषा से सभी का मनमोह लिया। पीएनएस अरिहंत स्कूल के विद्यार्थियों ने बाजार में भ्रमण कर नागरिकों को क्रिसमस की बधाई दी। सनशाइन पब्लिक स्कूल के प्रबंधक विनोद मित्तल, प्रधानाचार्या दीपा मित्तल के निर्देशन में बच्चों ने आकर्षण क्रिसमस ट्री सजाया और केक काटकर प्रभु ईसामसीह को जन्मदिन मनाया। बच्चों ने सेंटा क्लॉज, परी और प्रिंस की वेशभूषा धारण कर सभी का मनमोह लिया। प्रबंधक विनोद मित्तल ने कहा कि विश्व में शांति और सच्चाई की स्थापना के लिए प्रभु ईसामसीह ने इस संसार में जन्म लिया। उन्होंने विद्यार्थियों से प्रभु यीशु के संदेश को आत्मसात करने की सलाह दी। मानसी, शाहीन, उर्वशी आदि शिक्षिकाओं ने भी इस दौरान विचार रखे। उधर, पीएनएस अरिहंत स्कूल के विद्यार्थी सुमित, अलका वर्मा, वंश, रोहित यादव ने स्टेशन रोड स्थित बाजार में भ्रमण कर लोगों को क्रिसमस पर बधाई दी।


हर्षोल्लास से मनाया क्रिसमस का त्योहार   
राजा का ताजपुर में क्रिसमस का त्योहार हर्षोल्लास के साथ    मनाया। इस दौरान चर्च पर विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। प्रार्थना के बाद लोगों ने एक दूसरे को गले लगकर क्रिसमस की बधाई दीं। इस दौरान चर्च को दुल्हन की तरह सजाया गया। ताजपुर स्थित एतिहासिक   गिरजाघर पर फादर अमलराम ने सुबह साढ़े नौ बजे विशेष प्रार्थना कराई। उन्होंने प्रभु ईसा मसीह के जीवन का परिचय देते सभी को उनके बताए रास्ते पर चलने को कहा। प्रार्थना के बाद लोगों ने एक दूसरे के गले लगकर क्रिसमस की बधाई दीं। इस दौरान गिरजाघर को बड़े सुंदर ढंग से सजाया गया। चर्च की सजावट को देखने के लिए दूर दूूर से बड़ी संख्या में बच्चे, महिलाएं और पुरुष पहुंचे। इस दौरान चर्च पर मेले का भी आयोजन किया गया। भीड़ को देखते हुए स्योहारा व नूरपुर थाना पुलिस रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed