{"_id":"6404dc503aae00816b043e97","slug":"children-will-showcase-their-talent-by-preparing-scientific-models-bijnor-news-c-14-1-143613-2023-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: बिजनौर- बाल वैज्ञानिक मॉडल तैयार कर करेंगे प्रतिभा का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: बिजनौर- बाल वैज्ञानिक मॉडल तैयार कर करेंगे प्रतिभा का प्रदर्शन
Sun, 05 Mar 2023 11:45 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Sun, 05 Mar 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
-प्रतियोगिता में करीब 450 कॉलेज करेंगे प्रतिभाग, शासन से प्रतियोगिता के लिए तय है थीम
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। जिले के माध्यमिक व तकनीकी संस्थानों के बाल वैज्ञानिक जिला स्तरीय विज्ञान माडल प्रतियोगिता में स्व निर्मित विज्ञान माॅडल से प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। शासन से बाल वैज्ञानिकों के लिए विज्ञान माॅडल तैयार करने के लिए थीम निर्धारित है।
जिले के करीब 450 माध्यमिक विद्यालयों व इंजीनियरिंग कॉलेज के बाल वैज्ञानिक जिला स्तरीय विज्ञान माडल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। प्रतियोगिता छह मार्च को आरजेपी इंटर कॉलेज बिजनौर में होगी। प्रतियोगिता विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद उत्तर प्रदेश द्वारा कराई जा रही है।
प्रतियोगिता के जिला समन्वयक सुधांशु वत्स के अनुसार शासन से माडल तैयार करने के लिए थीम निर्धारित है। बाल वैज्ञानिक थीम से जुड़े स्थिर एवं क्रियाकारी विज्ञान माॅडल तैयार करेंगे। प्रतियोगिता की थीम है- वैश्विक कल्याण के लिए वैश्विक विज्ञान है। प्रतियोगिता जनपद, मंडल एवं राज्य स्तर पर प्रस्तावित है।
विज्ञापन
अव्वल मॉडल होंगे पुरस्कृत
जिला विज्ञान क्लब के समन्वयक एवं प्रतियोगिता संयोजक सुधांशु वत्स ने बताया कि जिला स्तरीय विज्ञान माडल प्रतियोगिता में माध्यमिक विद्यालयों के कक्षा नौ व 11 के छात्र छात्राएं तथा इंजीनियरिंग कॉलेज के बीटेक के छात्र-छात्राएं प्रतिभाग करेंगे। कक्षा नौ व 11 के बाल वैज्ञानिकों के सर्वोत्तम तीन विज्ञान माडल चयनित होंगे। प्रथम माडल को 3000 रुपये, द्वितीय मॉडल को 2000 रुपये तथा तृतीय मॉडल को 1000 रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। बीटेक के छात्रों का केवल एक मॉडल चयनित होगा। जिसे 3000 रुपये का मॉडल मिलेगा। प्रथम स्थान पर रहने वाले विज्ञान माडल मंडल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेगा।
इन बाल वैज्ञानिकों का प्रतिभाग करना अनिवार्य
डीआईओएस रामाज्ञा कुमार द्वारा कालेजों को भेजे निर्देश में कहा गया है कि राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान एवं राज्य विज्ञान संस्थान की जिला स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर चुके बाल वैज्ञानिकों का छह मार्च को आरजेपी इंटर कॉलेज बिजनौर में प्रस्तावित जिला स्तरीय विज्ञान माॅडल प्रतियोगिता में भाग लेना अनिवार्य है। विद्यालय शासन के निर्देश का पालन सुनिश्चित करें।