फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Children presented cultural programs

बच्चों ने प्रस्तुत किये रंगारंग कार्यक्रम

Wed, 12 Feb 2020 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 12 Feb 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
Children presented cultural programs
नजीबाबाद के अलफलाह इस्लामिक एकैडमी में नाटक प्रस्तुत करते विद्यार्थी - फोटो : NAZIBABAD
बच्चों ने प्रस्तुत किये रंगारंग कार्यक्रम
विज्ञापन

नजीबाबाद/जलालाबाद। अलफलाह इस्लामिक एकेडमी के वार्षिकोत्सव में बच्चों ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। दारुल उलूम देवबंद के शिक्षकों की उपस्थिति में बच्चों ने राष्ट्रीय एकता, दीनियात, और शिक्षाप्रद मनमोहक कार्यक्रमों से सभी का मन मोह लिया। एकेडमी के प्रबंधक मुफ्ती अरशद कासमी, प्रधानाचार्य कारीमोहम्मद अतहर के निर्देशन में आयोजित एकेडमी के वार्षिकोत्सव में अबुबकर हबीब खां, मो. अम्मार, आसना, बुशरा और कहकशा के संचालन में डॉक्टर की कद्र करें, बेटी पढ़ाओ -बेटी बचाओ और शिक्षा पर आधारित नाटिका प्रस्तुत की। दारुल उलूम से आए शिक्षकों मौलाना मुस्लिहुद्दीन, मौलाना अब्दुल मालिक ने बच्चों की दीनी और दुनियावी तालीम पर बराबर ध्यान देने की सलाह दी। वार्षिकोत्सव में जामा मस्जिद के पेश इमाम मौलाना मो. ईसा, मुफ्ती इस्लामुद्दीन, मुफ्ती सज्जाद हनीफ, मुफ्ती मो. असद, मौलाना इसरार, मौलाना असलम कासमी, कारी शमशुद्दीन, मुफ्ती अली, मुफ्ती तालिब, दनीम खां, मोहम्मद अजहर, मुफ्ती मुजफ्फर सहित अनेक उलमा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed