फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Child dies by drowning in the tank of Banaili river

बनैली नदी के कुंड में डूबकर बालक की मौत

Tue, 07 Jul 2020 11:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
Child dies by drowning in the tank of Banaili river
बनैली नदी के कुंड में डूबकर बालक की मौत
विज्ञापन

अफजलगढ़ (बिजनौर)। गांव आलमपुर गांवड़ी में बनैली नदी में खनन से बने गहरे कुंड में डूबकर दस वर्षीय बालक की मौत हो गई। घटना से बालक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। ग्रामीणों ने खनन ठेकेदार पर बनैली नदी में अवैध रूप से 20 फीट गहराई तक खनन करने का आरोप लगाया है।
राम अवतार सिंह, केके शर्मा, उदयराज सिंह, हरीश कुमार आदि ग्रामीणों ने बताया कि गांव के समीप बनैली नदी से हाईवे निर्माण के लिए रेत का खनन किया जा रहा था। आरोप है कि खनन ठेकेदार ने अवैध रूप से तीन फीट की जगह करीब 20 फीट गहराई तक मिट्टी उठवा दी। इससे वहां पर गहरा और खतरनाक कुंड बन गया है। बारिश होने से उस कुंड में ऊपर तक पानी भर गया। गांव निवासी योगेंद्र सिंह ने बताया कि सोमवार शाम उसका दस वर्षीय भतीजा नक्स पुत्र भूपेंद्र सिंह अपने दोस्त अंश के साथ बनैली नदी के पास खेलने गया था। खेलते समय फैल फिसलने से वह गहरे कुंड में जा गिरा। उसका साथी किसी तरह बचकर घर पहुंचा और परिजनों को घटना की जानकारी दी। घटनास्थल पर मौजूद कुछ युवकों ने साहस दिखाते हुए बालक को कुंड से बाहर निकाला।
विज्ञापन

आनन-फानन में परिजन भी मौके पर पहुंच गए। बालक को उपचार के लिए निजी चिकित्सक के यहां ले जाया गया, हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। देर रात उपचार के लिए मुरादाबाद ले जाते हुए रास्ते में उसकी मौत हो गई। मृतक के चाचा ने बताया कि नक्स धामपुर के प्रियंका सीनियर सेकेंडरी स्कूल में कक्षा तीन में पढ़ता था, उसके पिता सीआरपीएफ में हैं और छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में तैनात हैं। घटना के बाद से ग्रामीणों में खनन ठेकेदार के खिलाफ भारी रोष व्याप्त है। कोतवाल राजेश कुमार तिवारी ने घटना से अनभिज्ञता जताई है। उन्होंने कहा कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

अफजलगढ़ के गांव आलमपुर गांवड़ी में बनैली नदी में खनन से बने गहरे कुंड में डूबने वाले बालक का फाइल ?

अफजलगढ़ के गांव आलमपुर गांवड़ी में बनैली नदी में खनन से बने गहरे कुंड में डूबने वाले बालक का फाइल ?- फोटो : BIJNOR

अफजलगढ़ (बिजनौर) के गांव आलमपुर गांवड़ी में बनैली नदी में खनन से बने गहरे कुंड में किशोर के डूबने स

अफजलगढ़ (बिजनौर) के गांव आलमपुर गांवड़ी में बनैली नदी में खनन से बने गहरे कुंड में किशोर के डूबने स- फोटो : BIJNOR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed