{"_id":"5fdceb3e8ebc3e433b757af0","slug":"chief-minister-praised-self-help-groups-bijnor-news-mrt5162645127","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री ने स्वयं सहायता समूहों को सराहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री ने स्वयं सहायता समूहों को सराहा
विज्ञापन
बिजनौर कलक्ट्रेट में मुख्यमंत्री से समूह संवाद कार्यक्रम में भाग लेती महिलाएं।
- फोटो : BIJNOR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री ने स्वयं सहायता समूहों को सराहा
बिजनौर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वयं सहायता समूहों से संवाद के दौरान जिले के नूरपुर ब्लॉक के समूह की राशन वितरण की व्यवस्थित कार्य शैली को रेखांकित किया। उन्होंने इसके लिए समूह की महिलाओं की प्रशंसा की तथा अन्य समूहों को इससे प्रेरणा लेने को कहा है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को राष्ट्रीय आजीविका मिशन के अंतर्गत संचालित स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से संवाद किया। सीएम ने सूबे के उन समूह के कामकाज को गिनाया जो महिलाओं को स्वावलंबी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। इसी क्रम में मुख्यमंत्री ने जिले के समूहों की राशन वितरण व्यवस्था का जिक्र किया। सीएम ने कहा कि जिला बिजनौर के नूरपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत किरतपुर के लड्डू गोपाल स्वयं सहायता समूह राशन वितरण में सराहनीय भूमिका निभा रहा है। कहा कि समूह अपनी पंचायत से 22 किलोमीटर दूर से राशन उठाकर ग्रामीणों को समय से शासन के तय मानकों के अनुसार राशन वितरित कर रहा है।
मुख्यमंत्री ने इसके लिए समूह की महिलाओं को बधाई दी और अधिक मनोयोग से शासन की योजनाओं का लाभ ग्रामीणों तक पहुंचाने को कहा है। निशा समूह की अध्यक्ष व शोभा सचिव हैं। संवाद कार्यक्रम में 22 समूह की अध्यक्ष व सचिव ने भाग लिया। निशा व शोभा ने कहा कि सीएम द्वारा उनके कार्य की तारीफ करने से आगे बढ़ने की ऊर्जा मिली है। कार्यक्रम में सीडीओ केपी सिंह व मिशन के उपायुक्त ज्ञान सिंह मौजूद रहे।