फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Chakka jam announced on 25th across the state

बिजनौरः कृषि अध्यादेशों के विरोध में 25 को प्रदेश भर में चक्का जाम का एलान, किसानों में लामबंदी

Sun, 20 Sep 2020 11:12 PM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Sun, 20 Sep 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
Chakka jam announced on 25th across the state
दिल्ली में सरदार बीएम सिंह से वार्ता करते किसान - फोटो : अमर उजाला

राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के पदाधिकारियों ने केंद्र सरकार द्वारा पारित कृषि अध्यादेशों के विरोध में राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार वीएम सिंह से वार्ता की। इसके बाद पूरे प्रदेश में 25 सितंबर को चक्का जाम का एलान किया गया है।

विज्ञापन


संगठन के वेस्ट यूपी महासचिव कैलाश लांबा, जिलाध्यक्ष विनोद कुमार, जिला प्रभारी राजपाल भगत ने दिल्ली में राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार वीएम सिंह से वार्ता की। सरदार वीएम सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा पारित बिल किसान विरोधी हैं। ये पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाने के लिए बनाए गए हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद भी किसानों को विलंब गन्ना भुगतान पर ब्याज नहीं दिलाया जातौ। गिनती की ही फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य घोषित किया जा रहा है। किसी भी फसल का लागत का डेढ़ गुना मूल्य नहीं दिया जा रहा है। लेकिन सरकार इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रही है और जिन अध्यादेशों के खिलाफ किसान आवाज उठा रहे हैं, उन्हें कोरोना काल में संसद सत्र बुलाकर पास करा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इसके विरोध में पूरे प्रदेश में 25 सितंबर को चक्का जाम किया जाएगा। कैलाश लांबा ने बताया कि जिले में कई जगह चक्का जाम किया जाएगा। 11 बजे से तीन बजे तक चक्का जाम रहेगा। चक्का जाम केे लिए स्थानों का चयन जिला स्तर पर बैठक के बाद तय किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed