फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Certificates of 20 disabled students were made in the camp

Bijnor News: कैंप में 20 दिव्यांग छात्रों के प्रमाणपत्र बनाए गए

Wed, 13 Aug 2025 11:15 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Wed, 13 Aug 2025 11:15 PM IST
विज्ञापन
Certificates of 20 disabled students were made in the camp
बिजनौर। समग्र शिक्षा अभियान (समेकित शिक्षा) के तहत बुधवार को नगर संसाधन केंद्र राजकीय कन्या बेसिक प्राइमरी पाठशाला चाहशीरी में मेडिकल असेसमेंट कैंप का आयोजन हुआ। कैंप में चिकित्सकों की टीम ने परिषदीय विद्यालयों में अध्ययनरत दिव्यांग छात्र-छात्राओं के दिव्यांगता प्रमाणपत्र बनाने के लिए परीक्षण किया। कैंप में आए 37 छात्रों में से 20 के दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाए गए। श्रवण बाधित, दृष्टि बाधित, मानसिक मंदता वाले छात्रों को जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया। कैंप का आयोजन बीएसए योगेंद्र कुमार, बीईओ वीरेंद्र पाल सिंह के निर्देशन पर डीसी समेकित शिक्षा लियाकत अली की देखरेख में आयोजन हुआ। इस अवसर पर समग्र शिक्षा से स्पेशल एजुकेटर मुजफ्फर, हितेंद्र सिंह, वीरेंद्र कुमार, विजयपाल सिंह, देवेंद्र सिंह, विनोद सिंह, सुरेश कुमार, चंद्रेश कुमार, असमा निगार, बलकरण सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed