फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Cement -laden truck overturned along a highway

हाईवे किनारे पलटा सीमेंट से लदा ट्रक

Sun, 12 Jun 2016 12:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Sun, 12 Jun 2016 12:39 AM IST
विज्ञापन
Cement -laden truck overturned along a highway
मंडावली क्षेत्र में नेशनल हाईवे से नीचे गड्ढे में पलटा सीमेंट से लदा ट्रक। - फोटो : अमर उजाला
मंडावली में नेशनल हाईवे से अनियंत्रित होकर सीमेंट से लदा एक ट्रक गड्ढे में पलट गया। हादसे में ट्रक चालक व क्लीनर को चोटें आईं। उधर, भागूवाला में दो बाइकों के बीच टक्कर में एक बाइक चालक घायल हो गया।
विज्ञापन

लक्सर से टनकपुर सीमेंट लेकर जा रहा एक ट्रक शनिवार सुबह करीब आठ बजे मोटा महादेव और रतनाल नदी के बीच नेशनल हाईवे पर अनियंत्रित हो गया। ट्रक हाईवे की साइड में कई फिट गहरे गड्ढे में पलट गया। ट्रक क्षतिग्रस्त होने के साथ उसमें लदे सीमेंट के कट्टे जहां-तहां बिखर गए। हादसे में शाहजहांपुर निवासी ट्रक चालक दीपक व क्लीनर राजीव को मामूली चोटें आईं। घटना की सूचना मंडावली पुलिस को देकर घायलों को प्राथमिक उपचार दिलाया गया। उधर, नेशनल हाईवे पर भागूवाला क्षेत्र में नहर पुल के निकट शुक्रवार रात करीब साढ़े आठ बजे एक बाइक के पीछे दूसरी बाइक की टक्कर लग गई। जिससे अगली बाइक पर सवार रामपुरचाठा निवासी जोगेंद्र सिंह घायल हो गया। घायल को प्राथमिक उपचार दिलाने के बाद जिला अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने दूसरी बाइक के चालक लालढांग निवासी विनोद को बाइक समेत हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed