फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Caught the wheat of ration going to be sold at the mill

चक्की पर बिकने जा रहा राशन का गेहूं पकड़ा

Fri, 05 Nov 2021 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Nov 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Caught the wheat of ration going to be sold at the mill
चक्की पर बिकने जा रहा राशन का गेहूं पकड़ा
विज्ञापन

धामपुर। पुलिस ने सरकारी सस्ता गल्ला (गेहूं) की पांच बोरियों से भरे वाहन को कब्जे में लिया है। राशन डीलर गेहूं को चक्की चलाने वाले को बेचने का प्रयास कर रहा था। मोहल्ले वालों की शिकायत पर पुलिस ने राशन डीलर और एक व्यापारी को हिरासत में लिया है।

पुलिस के अनुसार नगर के एक मोहल्ले के लोगों ने पुलिस में शिकायत की कि उनके मोहल्ले का राशन डीलर राशन के गेहूं को जैतरा निवासी किसी व्यक्ति को ब्लैक में बेचने का प्रयास कर रहा है। शिकायत पर पुलिस मौके पर पहुंची और राशन डीलर और व्यापारी दोनों को पकड़ लिया। पुलिस ने इस दौरान गेहूं से भरे छोटे हाथी को भी कब्जे में ले लिया। अभी रिपोर्ट कायम नहीं हुई है। पुलिस का कहना है कि मामला पूर्ति विभाग से संबंधित है। इसलिए घटना के बारे में एसडीएम को अवगत करा दिया गया है। बताया कि एसडीएम स्तर से पूर्ति विभाग के निरीक्षक नीरज कुमार को अवगत करा दिया गया है। पुलिस जांच के आधार पर रिपोर्ट कायम कर कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed