फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Cash and mobile loot of 45 thousand

45 हजार की नकदी और मोबाइल लूटी

Tue, 18 Aug 2020 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
Cash and mobile loot of 45 thousand
45 हजार की नकदी और मोबाइल लूटी
विज्ञापन

धामपुर। बाइक सवार तीन बदमाशों ने स्योहारा निवासी मोहम्मद इमरान और उसके साथी फैजान को मुरादाबाद मार्ग पर गांव सरकड़ा चकराजमल के पास नदी के पुल पर तमंचों से प्रताड़ित कर उनसे 45 हजार की नकदी और दो मोबाइल फोन लूट लिए। लूट की घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश बाइक से फरार हो गए। सीओ अजय कुमार अग्रवाल ने पुलिस बल के साथ बदमाशों की धरपकड़ को कांबिंग की लेकिन सफलता नहीं मिल सकी।

स्योहारा के मोहल्ला मिल्कीयान निवासी मोहम्मद इमरान पुत्र सरदार अली ने पुलिस में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि जब वह अपने मित्र फैजान के साथ बाइक से धामपुर थाने के गांव नींदडू में अपने रिश्तेदार को 45 हजार की नकदी देने जा रहा था तो पीछे बाइक से आए तीन बदमाशों ने उन्हें ओवरटेक कर रोक लिया। उनके रुकने पर बदमाशों ने उनकी कनपटी पर तमंचा रख उनसे 45 हजार की नकदी और उनके दोनों मोबाइल फोन लूट लिए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया। लेकिन सफलता नहीं मिली। उधर सीओ धामपुर ने बताया कि घटना की रिपोर्ट रात में दर्ज करा दी गई है। घटना का जल्द ही खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed