फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Cash and jewellery stolen from ex-serviceman's house

Bijnor News: पूर्व सैनिक के घर से नकदी व आभूषण चोरी

Sun, 03 Aug 2025 12:33 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Sun, 03 Aug 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
Cash and jewellery stolen from ex-serviceman's house
नजीबाबाद के नयागांव में चोरी की सूचना पर जांच को पहुंची पुलिस।स्रोत-ग्रामीण
नजीबाबाद। मथुरापुर मोर के नयागांव में पूर्व सैनिक के घर में शनिवार को दिनदहाड़े लाखों की चोरी हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जानकारी की। उधर, मोहल्ला रम्पुरा से बाइक चोरी हो गई।
विज्ञापन

नयागांव में शनिवार को करीब साढ़े 12 बजे पूर्व सैनिक कृष्ण बहादुर के मकान के प्रथम तल पर अलमारी का ताला तोड़कर नकदी और आभूषण चोरी हो गए। जिस समय चोर कमरा खंगाल रहे थे, उस समय पूर्व सैनिक का पुत्र अर्जुन बहादुर मकान के ऊपरी तल पर ही नहा रहा था। माता-पिता नीचे सो रहे थे। बताया गया कि नहाते समय अर्जन बहादुर ने आहट सुनी तो उसने माता-पिता को आवाज दी। माता-पिता ऊपर पहुंचे तो अलमारी खुली हुई थी और सामान बिखरा हुआ पड़ा था। अलमारी में पड़ी करीब 80 हजार रुपये की नकदी और लाखों के आभूषण गायब थे।
विज्ञापन

उधर, मोहल्ला रम्पुरा निवासी जितेंद्र कैसले के मकान के बाहर खड़ी उनके भाई नरेंद्र की बाइक देर रात चोरी हो गई। सीसीटीवी फुटेज में कार से दो लोगों के क्षेत्र में आने और बाइक चोरी कर ले जाते कैद हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed