फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Case registered against Nahtaur chairperson, her husband and presiding officer

Bijnor News: नहटौर चेयरपर्सन, उनके पति और पीठासीन अधिकारी पर मुकदमा दर्ज

Wed, 06 Mar 2024 11:41 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Mar 2024 11:41 PM IST
विज्ञापन
Case registered against Nahtaur chairperson, her husband and presiding officer
निर्दलीय प्रत्याशी रहे इजहार ने लगाया था जाति और उम्र में हेराफेरी करने का आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नहटौर(बिजनौर)। कोर्ट के आदेश पर नहटौर पुलिस ने चेयरपर्सन, उनके पति तथा पीठासीन अधिकारी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। पालिका चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी रहे इजहार ने जाति और उम्र में हेराफेरी करने का आरोप लगाते हुए कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया था।
नगर पालिका परिषद चुनाव के अध्यक्ष पद के निर्दलीय प्रत्याशी इजहार पुत्र अफसार ने बिजनौर कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया था। बताया था कि अध्यक्ष पद का चुनाव 4 मई 2023 को हुआ था। अध्यक्ष पद पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित था। नियमानुसार प्रत्याशी की उम्र 30 वर्ष होना अनिवार्य है। इस चुनाव में अध्यक्ष चुनीं गई अनस इकरार ने अपने पति मोहम्मद जैद के साथ षडयंत्र रचकर और पीठासीन अधिकारी जितेन्द्र कुमार से हमसाज होकर अपनी जाति मिरासी बताई। मगर, एसडीएम नजीबाबाद की जांच में अनस इकरार शेख जाति की पाई गई, जो सामान्य जाति में आती है। एसडीएम साकेत दिल्ली ने भी उसके जाति प्रमाण पत्र को फर्जी मानते हुए दिनांक 26 अक्तूबर 2023 को निरस्त कर दिया है।
विज्ञापन

नामांकन कराते समय अनस इकरार ने कूट रचित कागजों के आधार पर अपनी उम्र तीस वर्ष होना दर्शाया, जबकि केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से कक्षा 10 में उसकी जन्म तिथि 06.06.1993 है। नामजदगी के दिन अनस इकरार की उम्र 29 वर्ष 9 माह व 13 दिन थी। कोर्ट ने पुलिस को मुकदमा दर्जकर कार्यवाही के निर्देश दिये थे। आदेश के अनुपालन में नहटौर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाल दिनेश कुमार शर्मा ने बताया कि चेयरपर्सन अनस इकरार, उनके पति जैद और पीठासीन अधिकारी जितेन्द्र कुमार के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed