फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Case registered against drug dealer in case of disproportionate assets in Bijnor

यूपी: आय से अधिक संपत्ति मामले में एक्शन, औषधि अनुसेवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज, चौंकाने वाले हैं आरोप

Wed, 04 Oct 2023 07:16 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Wed, 04 Oct 2023 07:16 PM IST
सार

Bijnor News : आय से अधिक संपत्ति मामले में कार्रवाई की गई है। पुलिस ने औषधि अनुसेवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन
Case registered against drug dealer in case of disproportionate assets in Bijnor
बिजनौर पुलिस। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बिजनौर में खाद्य सुरक्षा एवं औषद्यि प्रशासन विभाग में तैनात अनुसेवक (चतुर्थ श्रेणी कर्मी) पर भ्रष्टाचार निवारण संगठन मेरठ ने शिकंजा कस दिया है। प्राथमिक जांच के आधार पर आरोपी कर्मी के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। इसमें आय से अधिक संपत्ति होने का हवाला दिया गया है। दस साल के अंतराल की जांच में व्यय आय से 88 फीसदी अधिक मिलने का दावा रिपोर्ट में किया गया है।

विज्ञापन

मोहल्ला जाटान के रहने वाले भगीरथ सिंह खाद्य सुरक्षा एवं औषद्यि प्रशासन विभाग में अनुसेवक के पद पर तैनात हैं। भगीरथ सिंह पहले से ही चर्चाओं में घिरे रहे हैं। अब भगीरथ सिंह के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण संगठन मेरठ मंडल की निरीक्षक अंजू भदौरिया की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

विज्ञापन

शहर कोतवाली में दर्ज रिपोर्ट में कहा गया कि शासन के निर्देश पर साल 2004 से 2014 के बीच की आय और व्यय की जांच की गई। भगीरथ सिंह को इस अंतराल में वेतन से दस लाख 91 हजार, अतिरिक्त वेतन से एक लाख 32 हजार, बोनस से 30 हजार, कृषि से तीन लाख 37 हजार, दूध डेयरी से करीब दस लाख समेत कुल 27 लाख 51 हजार की आय हुई। इस समय अवधि में व्यय 52 लाख रहा।

यह भी पढ़ें: स्वर्णा बनीं लाडली: पारुल और अन्नु रानी ने सोने से लिखी कहानी, गांव में जश्न, अक्तूबर में मनी दीपावली

आरोप लगाया कि कुल व्यय आय से 88 फीसदी अधिक है। जांच में भगीरथ सिंह ने संतुष्टिजनक स्पष्टीकरण भी नहीं दिया। शहर कोतवाल ने बताया कि आय से अधिक संपत्ति के मामले में भ्रष्टाचार निवारण संगठन की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई। मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें: यूपी बंटवारे पर सियासी दंगल: बालियान को नहीं मिला अपनों का साथ; विपक्षी बने हमदर्द, इन बयानों से टेंशन में BJP

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed