{"_id":"63add22c41dc8e22387a7c29","slug":"case-filed-against-six-for-getting-a-deed-from-a-fake-document-bijnor-news-mrt619797784","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: फर्जी दस्तावेज से बैनामा कराने में छह पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: फर्जी दस्तावेज से बैनामा कराने में छह पर केस दर्ज
विज्ञापन
फर्जी दस्तावेज से बैनामा कराने में छह पर केस दर्ज
स्योहारा (बिजनौर)। फर्जी बैनामे से बैनामा करा संपत्ति पर कब्जा करने के आरोप में पुलिस ने महिला की तहरीर पर छह लोगों के विरुद्ध धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है।
अमरोहा थाना क्षेत्र के मोहल्ला हेयडा अंबेडकर पार्क निवासी जमीला पत्नी खैराती ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उसके पिता रहमतुल्ला ने 5 मई 1995 को एक रकबा करीब 211 वर्ग गज स्योहारा निवासी नज्जू पुत्र चौधरी मज्जू खां से खरीद कर उसके भाई हबीबुर्रहमान के नाम बैनामा कराया गया था। रहमतुल्लाह व हबीबुर्रहमान की मृत्यु हो चुकी है। उसके भाई की न पत्नी है और न संतान है, इसलिए उक्त प्लाट की कानूनी तौर वह वारिस है। आर्थिक रूप से कमजोर व विकलांग होने का फायदा उठाते हुए शाहिद, साजिद, राशिद खालिद पुत्रगण मजीद निवासी मोहल्ला चौधरियान थाना स्योहारा ने किसी हबीब अहमद पुत्र रहमतुल्लाह व अकबरी पत्नी हबीब अहमद निवासी कस्बा स्योहारा से फर्जी बैनामा दिखाकर उसको असली रूप में प्रयोग कर उसकी जमीन पर अपना अवैध रूप से कब्जा कर ताला लगा दिया है। जब महिला अपने प्लाट पर जाती है तो लोग उसको जान से मारने की धमकी देते हैं और उसके साथ गाली गलौज करते हैं। पुलिस ने शाहिद, साजिद, राशिद, खालिद पुत्रगण मजीद निवासी मोहल्ला मुस्लिम चौधारियान, हबीब पुत्र रहमतुल्ला निवासी कस्बा स्योहारा व अकबरी पत्नी हबीब निवासी मोहल्ला कस्बा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।