फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Capture free land provided by the Forest Department team

वन विभाग की टीम ने जमीन को कराया कब्जा मुक्त

Sat, 30 Apr 2016 12:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Sat, 30 Apr 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
Capture free land provided by the Forest Department team
वन विभाग द्वारा खड़ी फसल पर चलवाया गया ट्रैक्टर - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में  वन विभाग की टीम ने शुक्रवार को दरानगर गंज में विदुर कुटी के सामने माफिया द्वारा कब्जा मुक्त  करा दिया। माफिया की गन्ने की फसल पर ट्रैक्टर चलाकर फसल को नष्ट करा दिया। माफिया ने जंगल की कई सौ बीघा जमीन पर कब्जा कर रख था। शुक्रवार को वन विभाग के अफसर पुलिस बल के साथ दरानगर गंज में पुलिस बल के साथ पहुंचे तथा वहां जंगल में खेतों में खड़ी गन्ने की फसल पर ट्रैक्टर चलाकर उसे नष्ट करा दिया। वन विभाग की इस कार्रवाई से जमीन पर कब्जा करने वाले माफिया में खलबली मच गई। टीम की कार्रवाई को देख कोई भी माफिया जंगल की ओर नहीं फटका। दिनभर खेतों में  टै्रक्टर के साथ हैरो दौड़ती रही। विदुर कुटी के सामने खादर की जमीन  पर कई सालों से  माफिया कब्जा करते आ रहे है। कई सौ बीघा जमीन में हर साल गन्ने के  साथ गेंहू की फसल बोई जाती है।सत्तादल के नेताओं के संरक्षण में माफिया का यह खेल खूब चल रहा है। शिकायत होने पर भी माफियाओं के कब्जे से जमीन नही छुडाई जाती है। वन विभाग के अफसरो के साथ पुलिस की भी माफिया से मिलीभगत रहती है। माफियाओं की पहली बार  फसल उजाड़ने से इलाके के लोग हैरत में  है। शहर कोतवाल सत्यवीर सिंह ने वन विभाग की टीम के साथ पुलिस के गंज जमीन से कब्जा हटवाने के  लिए जाने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed