फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Canal track broken in village Shadipur Milak, crops submerged

गांव शादीपुर मिलक में नहर की पटरी टूटी, फसलें जलमग्न

Wed, 28 Jul 2021 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jul 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Canal track broken in village Shadipur Milak, crops submerged
हल्दौर के गांव शादीपुर मिलक के पास टूटी नहर की पटरी। - फोटो : BIJNOR
गांव शादीपुर मिलक में नहर की पटरी टूटी, फसलें जलमग्न
विज्ञापन

हल्दौर। गांव शादीपुर मिलक के निकट नहर की पटरी टूटने से फसलें जलमग्न हो गईं। गांव में पानी घुसने से ग्रामीणों का आवागमन ठप हो गया। ग्रामीणों ने फसलों का मुआवजा दिए बिना पटरी मरम्मत कराने से इंकार कर दिया। ग्रामीणों ने मामले की सूचना सिंचाई विभाग के अधिकारियों को दी। जिस पर जेई नरेंद्र सिंह टीम के साथ पटरी की मरम्मत करने रात में ही मौके पर पहुंचे। राजू सिंह, सोवीर सिंह, दिनेश कुमार, कोकिल कुमार, मुकेश कुमार, करणवीर सिंह, महेंद्र सिंह, विपुल कुमार, दाताराम, अर्जुन सिंह आदित्य सिंह आदि अनेक किसानों की फसलों के मुआवजे के लिए नोकझोंक हुई। समाजसेवी इंद्रजीत सिंह ने ग्रामीणों के साथ इस मामले में डीएम से मिलने का निर्णय लिया। ग्रामीणों ने पटरी की मरम्मत कार्य भी रुकवा दिया। जेई का कहना है कि उन्होंने नहर की पटरी की मरम्मत कराने का काफी प्रयास किया। लेकिन ग्रामीणों ने पानी में डूब कर बर्बाद हुई अपनी फसलों का मुआवजा दिलाए जाने की मांग पर अडे़ हैं। नहर का पानी बंद करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed