{"_id":"5e249d778ebc3e4b3d60f994","slug":"campaign-started-to-stop-wildlife-and-human-conflict-nazibabad-news-mrt4647196159","type":"story","status":"publish","title_hn":"वन्यजीव-मानव संघर्ष रोकने के लिए अभियान शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वन्यजीव-मानव संघर्ष रोकने के लिए अभियान शुरू
विज्ञापन
वन्यजीव और मानव संघर्ष रोकने के लिए अभियान शुरू
नजीबाबाद(बिजनौर)। उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश वन विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से मानव और जंगली जानवरों के बीच द्वंद्व रोकने के लिए अभियान शुरू किया है। वन संपदा के दोहन को रोकने के लिए भी दोनों प्रदेशों के वन विभाग सहभागिता के साथ अभियान चलाएंगे।
डीएफओ डॉ. एमके शुक्ला के निर्देशन में बिजनौर वन प्रभाग नजीबाबाद और उत्तराखंड वन विभाग की टीम संयुक्त रूप से जंगल क्षेत्र में गश्त करेगी। दोनों क्षेत्र की टीम ने बढ़ापुर और साहूवाला रेंज में रेंज अधिकारी वीएस रावत, उपवन क्षेत्रीय अधिकारी कपिल कुमार, मोहित कुमार, नेपाल सिंह, उत्तराखंड वन प्रभाग टीम के हरीश चंद, गोविंद सिंह, विजयपाल सिंह ने शनिवार को बढ़ापुर रेंज, आसपास के क्षेत्रों में गश्त की। डीएफओ के अनुसार वन विभाग की टीमों की गश्त को प्रभावी करने का उद्देश्य जंगली जानवरों को आबादी क्षेत्र में आने से रोकना, जंगलों में होने वाले अवैध कटान और शिकार को रोकना है।