{"_id":"621a6d3a6850b104e9231e37","slug":"campaign-seven-to-remove-barriers-to-vaccination-nazibabad-news-mrt578489468","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य विभाग सात मार्च से 14 मार्च तक चलाएगा टीकाकरण अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य विभाग सात मार्च से 14 मार्च तक चलाएगा टीकाकरण अभियान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीकाकरण के अवरोध दूर करने के लिए अभियान सात से
नजीबाबाद। स्वास्थ्य विभाग जानलेवा बीमारियों के टीकाकरण के अवरोध दूर करने के लिए सात मार्च से 14 मार्च तक अभियान चलाएगा। तहसील और ब्लॉक स्तरीय टास्क फोर्स टीकाकरण की समीक्षा बैठक में अवरोधों पर चिंता व्यक्त की गई।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जानलेवा बीमारियों के टीकाकरण के अवरोध दूर करने और शून्य से दो वर्ष आयु के समस्त बच्चों को टीकाकरण कराने की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। ड्वाकरा हॉल में डॉ.संदीप कुमार, डॉ.सुशील कुमार, यूनिसेफ के बीएमसी हसीनुद्दीन की उपस्थिति में आयोजित बैठक में जानलेवा बीमारियों का टीकाकरण न कराने वाले 250 परिवारों के अवरोध दूर करने पर विचार विमर्श किया गया।
तहसीलदार गोपेश तिवारी ने सात मार्च से 14 मार्च तक आयोजित विशेष टीकाकरण अभियान में सभी अवरोध समाप्त करते हुए शत-प्रतिशत टीकाकरण लक्ष्य पाने की सलाह दी गई। तहसीलदार गोपेश तिवारी ने अवरोध और टीकाकरण लक्ष्य प्राप्त करने के अभियान में राशन डीलरों, स्वयंसेवी समूह सदस्यों आदि का सहयोग लेने को कहा। समीक्षा बैठक में ईओ नजीबाबाद विजयपाल सिंह, ईओ जलालाबाद हरि नारायण सिंह, सीडीपीओ प्रेम प्रशांत सहित अनेक स्वयंसेवी सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
ये हैं जानलेवा बीमारियां
टीबी, काली खांसी, टिटनेस, खसरा, गलघोंटू, पोलियो, रूबैला, हैपेटाइटिस बी, डायरिया, मेनिनजाइटिस, सैप्टिसीमियां आदि जानलेवा बीमारियां हैं। शून्य से पांच वर्ष आयु के बच्चों को स्वास्थ्य विभाग की ओर से इन बीमारियों का समयबद्ध टीकाकरण कराया जाता है।