फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Calling to remove evils from society by taking out rally

रैली निकालकर समाज से बुराइयों को दूर करने का आह्वान

Sat, 12 Mar 2022 11:41 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Mar 2022 11:41 PM IST
विज्ञापन
Calling to remove evils from society by taking out rally
नजीबाबाद में महिला सशक्तिकरण संगोष्ठी में भाग लेतीं छात्राएं। - फोटो : NAZIBABAD
रैली निकालकर समाज से बुराइयों को दूर करने का आह्वान
विज्ञापन

नजीबाबाद। नजीबाबाद डिग्री कालेज और रमा जैन कन्या महाविद्यालय के एनएसएस छात्र-छात्राओं ने रैली निकालकर ग्रामीणों को सामाजिक बुराइयों को दूर करने का आह्वान किया गया।
नजीबाबाद डिग्री कालेज के एनएसएस शिविर के पांचवें दिन का शुभारंभ वाणिज्य प्रवक्ता लेखराज सिंह ने किया। प्राचार्य डॉ. अशोक कुमार राजपूत ने कहा कि सामाजिक बुराईयां समाज को खोखला कर रही हैं। समाज के उत्थान के लिए महिलाओं का शिक्षित होना जरूरी है। कार्यक्रम अधिकारी नाहर सिंह के नेतृत्व में एनएसएस छात्र-छात्राओं ने गांव गाजीपुर भगवान में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ विषय पर जागरुकता रैली निकाली। छात्र-छात्राओं ने स्वयं के बनाए हुए चित्रों और स्लोगनों के माध्यम से ग्रामीणों को सामाजिक बुराईयों से दूर रहने के लिए जागरुक किया।
विज्ञापन

उधर, रमा जैन कन्या महाविद्यालय की ओर से गांव खैरुल्लापुर में पांचवें दिन का एनएसएस शिविर महिला सशक्तिकरण विषय पर आयोजित हुआ। निदेशक डॉ. केसी मठपाल, प्राचार्या डॉ. दीप्ति गुप्ता, कार्यक्रम अधिकारी डॉ. भावना अरोड़ा ने महिला सशक्तिकरण पर अपने विचार प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में डॉ. दीप्ति माहेश्वरी, नीति शर्मा, पूनम अग्रवाल, डॉ. अंकुर अग्रवाल, डॉ. वरुण शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed