फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Cafeteria, hotel and resort facilities will be available in Amangarh

Bijnor News: अमानगढ़ में मिलेगी कैफेटेरिया, होटल और रिसोर्ट की सुविधा

Thu, 24 Jul 2025 12:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jul 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
Cafeteria, hotel and resort facilities will be available in Amangarh
अफजलगढ़ अमानगढ़ रेंज कार्यालय पर विकसित होता कैफेटेरिया। वन विभाग - फोटो : जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़।
नवंबर माह से शुरू होगा पर्यटन का चौथा सत्र
विज्ञापन

अफजलगढ़/रेहड़। अमानगढ़ में तीन पर्यटन सत्र पूरे होने के बाद चौथे सत्र की तैयारियां शुरू हो गईं हैं। पर्यटकों को सुविधाएं मुहैया कराने के लिए वन विभाग प्रयासरत है। यहां पर कैफेटेरिया का निर्माण लगभग पूर्ण हो चुका है। इसके अलावा अन्य सुविधाएं भी मुहैया कराने की दिशा में काम किया जा रहा है।

रेंजर अंकिता किशोर ने बताया कि शासन की नीति के अनुसार 2022-23 में अमानगढ़ में पर्यटन शुरू किया गया था। पहले सत्र में 3068 पर्यटकों ने जंगल सफारी का आनंद उठाया था। 2023-24 में 6500 पर्यटकों ने सफारी का लुत्फ लिया जबकि 2024-25 में 3633 पर्यटक अमानगढ़ घूमने आए थे। उन्होंने बताया कि आगामी सत्र एक नवंबर 2025 से शुरू हो जाएगा। इस सत्र में पर्यटकों को रेंज कार्यालय परिसर में कैफेटेरिया की सुविधा मिलेगी, जो लगभग पूर्ण हो गया है। पर्यटन में बतौर जिप्सी चालक एवं नेचर गाइड स्थानीय ग्रामीणों को रोजगार मिल रहा है। इसके साथ ही वन क्षेत्र में सैलानियों के लिए टॉयलेट, बाथरूम एवं रात्रि विश्राम के लिए होटल, रिसोर्ट आदि बनाने पर विचार किया जा रहा है। विभागीय आदेश पर यह योजनाएं शीघ्र ही धरातल पर उतरेंगी। साथ ही बताया कि इसके लिए केहरीपुर, देवानंदपुर गढ़ी में होटल व रिसोर्ट विकसित कराए जाएंगे। स्थानीय लोगों के यहां पर भी पर्यटकों के ठहराने के लिए उनसे आवास विकसित करने के लिए कहा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed