फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Buses started in election duty, commuter commotion

रोडवेज बसों की कमी से यात्री परेशान

Tue, 20 Apr 2021 11:58 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 20 Apr 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
Buses started in election duty, commuter commotion
नजीबाबाद में सीमित रोडवेज बस होने पर चढ़ते यात्री। - फोटो : NAZIBABAD
नजीबाबाद। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव मे रोडवेज बसें लगाए जाने से यात्री परेशान हैं। हरिद्वार जाने वाली सीमित बसें होने से यात्रियों को घंटों बसों के आने का इंतजार करना पड़ा। परिवहन निगम की द्वितीय चरण में 16 रोडवेज बसें नजीबाबाद डिपो से लेने के बाद सोमवार को सात बसें तीसरे चरण के चुनाव के लिए ओर मांगी गईं। नजीबाबाद रोडवेज डिपो में 63 बसों में पांच बसें संचालन योग्य नहीं है जबकि आठ बसें अनुबंधित है। डिपो की 23 रोडवेज बसें चुनाव में लगने से रोडवेज संचालन तीन दिन से बुरी तरह प्रभावित है। यात्रियों को गंतव्य के लिए जाने को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। मंगलवार को अनुबंधित बसों के अतिरिक्त हरिद्वार दिशा की सीमित बसें उपलब्ध होने से हरिद्वार जाने वाले यात्री दिन भर परेशान रहे।
विज्ञापन

नजीबाबाद डिपो के टाइम कीपर कृष्णा बाबू ने बताया कि अनुबंधित बसों का उत्तराखंड राज्य में प्रवेश प्रतिबंधित होने तथा डिपो की अधिकांश बसें चुनाव ड्यूटी में लगा दिए जाने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। टाइम कीपर ने बताया कि अनुबंधित बसों को भी चुनाव ड्यूटी में मांगा गया है जिससे आने वाले समय में और भी परेशानी संभव है।

नजीबाबाद डिपो में हरिद्वार के लिए बस का इंतजार करते यात्री।

नजीबाबाद डिपो में हरिद्वार के लिए बस का इंतजार करते यात्री।- फोटो : NAZIBABAD

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed