फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bulldozers were used to remove encroachments in Syohara, polythene was confiscated and fines were collected.

Bijnor News: स्योहारा में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, पॉलीथिन जब्त कर वसूला जुर्माना

Sat, 18 Apr 2026 12:54 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
Bulldozers were used to remove encroachments in Syohara, polythene was confiscated and fines were collected.
स्योहारा। नगर में अतिक्रमण के खिलाफ नगर पालिका परिषद ने सख्त रुख अपनाते हुए व्यापक अभियान चलाया। इस दौरान सड़क किनारे अवैध कब्जों को हटाया गया और पॉलिथीन के खिलाफ भी कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

शुक्रवार को नगर पालिका परिषद की टीम ने फव्वारा चौक से ठाकुरद्वारा रोड स्थित नवादा चुंगी तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। अधिशासी अधिकारी विजेंद्र सिंह पाल के नेतृत्व में चले इस अभियान के दौरान सड़क किनारे किए गए अवैध कब्जों पर जेसीबी चलाकर उन्हें हटाया गया। कार्रवाई के दौरान पाया गया कि कई दुकानदारों ने नालों के ऊपर तक सामान रखकर अतिक्रमण कर रखा था, जिससे आवागमन में बाधा उत्पन्न हो रही थी। टीम ने ऐसे अतिक्रमण को हटाते हुए सख्ती दिखाई, जिससे मौके पर हड़कंप की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन

इसी दौरान नगर पालिका द्वारा पॉलीथिन के खिलाफ भी अभियान चलाया गया। टीम ने करीब पांच किलो प्रतिबंधित पॉलिथीन जब्त की और संबंधित दुकानदारों से 2200 रुपये का जुर्माना वसूला। अभियान के दौरान प्रधान लिपिक देवेंद्र कुमार, लिपिक अमित कुमार, शान मोहम्मद, मुकुल कुमार सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। नगर पालिका प्रशासन ने स्पष्ट किया कि आगे भी इस तरह के अभियान लगातार जारी रहेंगे और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed