{"_id":"5cb230bebdec2214611271cd","slug":"bsp-is-selling-tickets-with-rupees-chetan-chauhan-in-bijnor","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसपा रुपये लेकर बेच रही है टिकट:चेतन चौहान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसपा रुपये लेकर बेच रही है टिकट:चेतन चौहान
Sun, 14 Apr 2019 12:26 AM IST
Deepak Sharma
अमर उजाला ब्यूरो/बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो/बिजनौर
Published by: Deepak Sharma
Updated Sun, 14 Apr 2019 12:26 AM IST
विज्ञापन
पत्रकार वार्ता करते खेल मंत्री चेतन चौहान।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर में प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान व श्रम कल्याण बोर्ड के चेयरमैन सुनील भराला ने बसपा पर पैसे लेकर टिकट बेचने का आरोप लगाए हैं और बसपा के वेस्ट यूपी कोआर्डिनेटर शमशुद्दीन राईन के बैंक खाते में लेन देने के विवरण की फोटो कापी भी मीडिया को जारी की। उन्होंने कहा कि बसपा पर पैसे लेकर टिकट बेचने का आरोप सच हो गया है। बसपा सुप्रीमो मायावती एससी की नहीं दौलत की आरती कर रही हैं। भाजपा ने इस मामले में इनकम टैक्स आदि से जांच की मांग की है।
एक बैंक्वेट हॉल में शनिवार को आयोजित प्रेस वार्ता में कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान ने कहा कि बसपा के वेस्ट यूपी कोआर्डिनेटर शमशुद्दीन राईन ने अपनी पत्नी व दो साथियों के साथ राज फ्रोजन प्रोडक्ट के नाम से 2017 में खाता खोला। इस खाते में बिजनौर से बसपा प्रत्याशी मलूक नागर के खाते से 50 लाख, सहारनपुर बसपा प्रत्याशी फजलुर्रहमान के खाते से 1.20 करोड़ और गौतमबुद्धनगर के प्रत्याशी सतवीर नागर के खाते से 1.25 करोड़ रुपये जमा कराए गए। साथ ही हापुड़ के हाशिम से भविष्य की राजनीति के लिए 50 लाख रुपये जमा कराए गए। कुल 20 करोड़ रुपये इस खाते में जमा हुए। उन्होंने आरोप लगाया कि टिकट के नाम पर लिए गए इन रुपयों को बैंक में जमा कराकर वैध करने की कोशिश की गई है। कुछ दिनों पहले मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ के ओएसडी के पास से 281 करोड़ रुपये मिले थे। ये रुपये वोटरों में बांटे जाने थे। श्रम कल्याण बोर्ड के चेयरमैन सुनील भराला ने कहा कि मोदी लहर से गठबंधन में बौखलाहट है। मुजफ्फरनगर में दारा सिंह पर भी ईवीएम में धांधली की अफवाह फैलाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। कहा कि भाजपा भी कुछ राज्यों में चुनाव हारी, लेकिन भाजपा ने चुनाव आयोग या ईवीएम पर सवाल नहीं उठाए। जिला प्रभारी आशु वर्मा ने कहा कि मायावती ने देवबंद की रैली में मुस्लिम वोट न बंटने की अपील की थी। सतीश मिश्रा पहले चरण के मतदान के समय टीवी चैनलों पर आकर एससी समुदाय को मतदान न करने देने के आरोप लगा रहे थे। मायावती ने बाबा साहेब के सपनों को कुचल दिया है, जबकि नरेंद्र मोदी चौकीदार बनकर दबे, कुचले समाज के साथ मजबूती से खड़े हैं। प्रेस वार्ता में जिलाध्यक्ष राजीव सिसौदिया, सुभाष वाल्मीकि, डा.नवनीत गर्ग, सतवीर त्यागी, संजय त्यागी, रंजीत चौधरी, दीपक गर्ग मोनू, नगर अध्यक्ष नीरज शर्मा आदि मौजूद रहे।
आरोप गलत, जांच का काम आयकर विभाग का: शमशुद्दीन राईन
बसपा के वेस्ट यूपी के प्रभारी शमशुद्दीन राईन के मुताबिक उन पर भाजपा के नेता जो आरोप लगा रहे हैं, वह सरासर गलत है। खातों की जांच करने का काम इनकमटैक्स वालों का है। अगर वह कोई नोटिस देते हैं तो उसका जवाब दे दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसी के खाते को इस तरह खंगालना धोखाधड़ी का मामला है। साजिश के तहत उन्हें बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। उन पर लगाए सभी आरोप गलत है।
विज्ञापन
आरोप पूरी तरह से झूठे: फजलुर्रहमान
आरोप झूठा है, गठबंधन के आगे भाजपा कमजोर हो गई है। इस कारण बौखलाहट में इस तरह के बयान दे रहे हैं। फजलुर्रहमान, बसपा प्रत्याशी, सहारनपुर