फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Brothers had killed Sonu of Palki Eman

भाइयों ने किया था पालकी एमन के सोनू का कत्ल

Wed, 06 Jul 2022 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jul 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Brothers had killed Sonu of Palki Eman
पालकी एमन निवासी मृतक सोनू सैनी के हत्यारोपी सगे भाई नरेश व मुकेश - फोटो : DHAMPUR
भाइयों ने किया था पालकी एमन के सोनू का कत्ल
विज्ञापन

शेरकोट (बिजनौर)। क्षेत्र के गांव पालकी एमन निवासी सोनू सैनी (25) की हत्या दस दिन पहले उसी के दो सगे भाइयों ने की थी। आरोपियों ने हत्या को आत्महत्या का रूप देने के लिए उसके शव को गांव के जंगल में पेड़ से लटका दिया था। आरोपियों ने बताया कि मृतक सोनू शराब के नशे में परिवार के लोगों के साथ मारपीट करता था। इसी कारण से करीब सात माह पहले उसकी पत्नी भी घर से मायके चली गई। घटना वाली रात भी सोनू से परिवार के सदस्यों से मारपीट की थी।
एसपी पूर्वी ओमवीर सिंह ने बुधवार को बताया कि सोनू सैनी शराब पीने का आदी था। वह शराब पीकर न केवल माता पिता के साथ मारपीट करता था, बल्कि अपने सगे भाइयों और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ भी मारपीट करता था। सोनू ने घटना से करीब सात माह पहले अपनी पत्नी को भी मारपीट कर घर से भगा दिया था। 26 जून की रात को भी सोनू ने परिवार में झगड़ा किया था। उसने इस दौरान अपने एक भाई की गला घोंटकर हत्या करने का प्रयास किया था। लेकिन वह बच गया था। बाद में सोनू के दो सगे भाइयों नरेश और मुकेश पुत्र मुखराम सैनी ने उसके दोनों हाथों को रस्सी से बांध कर उसके साथ मारपीट की थी। इसके बाद दोनों ने उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी। हत्या को आत्महत्या का रूप देने के लिए आरोपी शव को जंगल में ले गए और पेड़ से लटका दिया।
विज्ञापन

घटना शुरू से ही संदिग्ध प्रतीत हो रही थी
एसपी पूर्वी का कहना है कि पुलिस की ओर से लगातार परिवार वालों से घटना के बारे में पूछताछ की जा रही थी। लेकिन परिवार के सभी लोग अलग-अलग बयान देकर पुलिस को गुमराह करने के प्रयास में लगे थे। पुलिस को तो घटना तभी से ही संदिग्ध लग रही थी जब सोनू का शव दोनों हाथ बंधे पेड़ से लटका मिला था। पुलिस को संदेह था कि घटना के पीछे कहीं न कहीं घर के लोगों का हाथ हो सकता है। सख्ती से पूछताछ करने पर परिवार के लोगों ने पुलिस को सच्चाई बता दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed