फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Brother and sister die of eating kasundi pods in Bijnor district of Uttar Pradesh

बिजनौर: कसौंदी की फली खाने से गई मासूम भाई-बहन की जान, परिवार में पसरा मातम

Fri, 11 Oct 2019 08:24 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Fri, 11 Oct 2019 08:24 PM IST
विज्ञापन
Brother and sister die of eating kasundi pods in Bijnor district of Uttar Pradesh
भाई बहन का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

बिजनौर जिले में कसौंदी की फली खाने से भाई- बहन ने दम तोड़ दिया। परिवार के दो मासूमों की मौत होने पर परिवार में मातम पसरा हुआ है।

विज्ञापन


चांदपुर के मोहल्ला चिम्मन निवासी जफर की छह साल की बेटी आयशा व चार साल के पुत्र फरमान ने गत आठ अक्तूबर को कसौंदी की फली खा ली थी। हालत बिगड़ने पर आयशा को चांदपुर के ही एक चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया। वहां नौ अक्तूबर को आयशा ने दम तोड़ दिया। इसके बाद फरमान की हालत बिगड़ गई। उसे दस अक्तूबर को बिजनौर के एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया। गुरुवार देर रात फरमान ने वहां दम तोड़ दिया। भाई बहन की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। मोहल्ले में भी शोक व्याप्त हो गया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: यूपीः कुपोषण ने ली दो मासूमों की जान, हरकत में आया स्वास्थ्य अमला, चिकित्सकों ने गांव में डाला डेरा
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, कसौंदी की फली को लेकर लोगों में दहशत बनी हुई है, क्योंकि बच्चे खेलने के दौरान गलती से कसौंदी की फली खा लेते हैं। यह फली केवल मासूम बच्चों की जान लेती है। इससे बच्चों को चौकस करने का कोई कदम नहीं उठाया जा रहा है। शुरुआत में कसौंदी के पेड़ के खिलाफ अभियान चला था और लोगों ने खुद इसे उखाड़ना शुरू कर दिया था। लेकिन अब कोई ध्यान नहीं दे रहा है। 

चिकित्सकों का कहना है कि कसौंदी की फली छोटे बच्चों के लिए घातक है। फली अगर बच्चे ने खा ली, तो उसका बचना मुश्किल है। अगर बड़े भी ज्यादा तादाद में फली खा लें तो उनकी भी जान जा सकती है। यह फली हर साल कई मासूम बच्चों की जान लेती है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed