फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Breaks the bonds of caste and Pant, Hindi connects the whole country

जात-पांत के बंधन तोड़े, हिंदी सारे देश को जोड़े

Sat, 05 Sep 2020 11:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
Breaks the bonds of caste and Pant, Hindi connects the whole country
जात-पांत के बंधन तोड़े, हिंदी सारे देश को जोड़े
विज्ञापन

बिजनौर। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित स्लोगन प्रतियोगिता में बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने नारों के माध्यम से लोगों को हिंदी हैं हम के प्रति जागरुक करने के लिए प्रेरित किया।
शनिवार को एएन इंटरनेशनल स्कूल में अमर उजाला के हिंदी हैं हम अभियान के अंतर्गत हिंदी हैं हम विषय पर स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान बच्चों ने हिंदी के प्रति जागरुक करने वाले नारे लिखकर अपनी मातृभाषा का सम्मान करने और दैनिक जीवन में अधिक से अधिक प्रयोग करने को कहा। छात्रा मनु सिंह ने नारा दिया कि पूरे राष्ट्र को आशा है, हिंदी अपनी भाषा है, जात-पात के बंधन तोड़े, हिंदी सारे देश को जोड़े। गौरी डबास, इतिश्री प्रताप ने कहा कि हम सब का अभिमान है हिंदी, भारत मां की शान है हिंदी।
विज्ञापन

भारतेंद्र सिंह ने नारा दिया भारत माता के माथे पर सजती हिंदी, हमारे देश की भाषा है हिंदी। अनुष्का चौहान ने हिंदी जनसंचार का स्पंदन है, हिंदी भारत मां का वंदन है। अभिहर्ष चौहान ने नारा लिखा सरल है सुबोध है, सुंदर अभिव्यक्ति, हिंदी ही सभ्यता, हिंदी ही संस्कृति है। साक्षी प्रताप ने नारा लिखकर संकेत दिया कि होगी हिंदी की जमीं होगा आसमां, पूरी होगी उस दिन जन-गन-मन की आस। इस प्रतियोगिता में सिद्धी वर्मा, मनु सिंह, साक्षी प्रताप, इतिश्री प्रताप, अभिहर्ष चौहान, अनुष्का, गौरी, मयंक आदि ने हिंदी विषय पर सुंदर स्लोगन प्रस्तुत किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed