फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Both youth and farmers are disappointed with the government: Chandan Chauhan

बिजनौर - युवा और किसान दोनों ही सरकार से निराश : चंदन चौहान

Mon, 20 Feb 2023 12:07 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Mon, 20 Feb 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
Both youth and farmers are disappointed with the government: Chandan Chauhan
बिजनौर में रालोद युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं विधायक चंदन चौहान का स्वागत करते कार्यकर्
- राष्ट्रीय लोकदल के युवा मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष चंदन चौहान ने घोषित गन्ना मूल्य को बताया नाकाफी
विज्ञापन

फोटो-1
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। राष्ट्रीय लोकदल के युवा मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं विधायक चंदन चौहान ने कहा कि नौजवान और किसान दोनों ही सरकार से निराश हैं। गन्ना मूल्य को नाकाफी बताते हुए कहा कि शायद सरकार को अगले साल चुनाव का इंतजार है। कहा कि किसान फसलों का दाम और युवा रोजगार मांग रहा है। कहा कि रालोद सुप्रीमो जयंत चौधरी युवाओं के लिए सोचते और उनके लिए कार्य कर रहे हैं।
यह बात रालोद के युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंदन चौहान ने रविवार को संस्कार मंडप में आयोजित प्रेसवार्ता में कही। चंदन चौहान ने कहा कि सरकार अपने वादों पर खरी नहीं उतरी है। गन्ना मूल्य पर बोलते हुए कहा कि खाद, बीज, तेल, गैस सिलिंडर आदि सामान पर तेजी से महंगाई बढ़ रही है, लेकिन सरकार ने गन्ना मूल्य में बढ़ोतरी नहीं की। ऐसे में किसान की आय कैसे बढ़ जाएगी। युवाओं को सपने दिखाएं रोजगार नहीं दिलाएं। कहा कि राष्ट्रीय लोकदल नौजवानों एवं किसानों के लिए हर वक्त खड़ी है। कहा कि सरकार गड्ढ़ा मुक्त सड़कें करने की बात करती है, लेकिन बिजनौर-मेरठ मार्ग में गड्ढे ही गड्ढे हैं, सरकार इस सड़क के भी गड्ढे भरवाएं।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं सम्मेलन में चंदन चौहान ने पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं से वार्ता की और उनमें जोश भरते हुए ज्यादा से ज्यादा युवाओं को जोड़ने पर बल दिया। इस मौके पर कार्यक्रम संयोजक विजय सिंह चौहान, पूर्व सांसद मुंशीराम पाल, पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक चौधरी व ब्रजवीर चौधरी, आशुराणा, पूनम सिंह, महावीर सिंह, हरवीर सिंह, विरेंद्र सिंह, बलजीत शास्त्री, विवेक कुमार, अनुज डबास, शुभम चौधरी, रोहित चौधरी, वरुण डवास, शुभम, रोहित, अनुराग मलिक आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधानसभा में उठाएंगे जिले के यह मुद्दे
रालोद के युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व विधायक चंदन चौहान ने कहा कि विधानसभा के इसी सत्र में वह जनपद बिजनौर में केंद्रीय विद्यालय खोलने, बालावाली सड़क मार्ग का चौड़ीकरण, बिजनौर में विकास प्राधिकरण बनाने, छोईया नदी, बकाया भुगतान, खादर क्षेत्र में बाढ़ व कटान के मुद्दों को उठाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed