फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Botanist Dr. Sudhanshu Kumar Jain died in Bijnor, he was recognized internationally for Indian folk science

बिजनौर : वनस्पतिशास्त्री डाॅ. सुधांशु कुमार जैन का निधन भारतीय लोकवनस्पति विज्ञान को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दिलाई थी पहचान

Wed, 21 Apr 2021 03:23 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 21 Apr 2021 03:23 PM IST
विज्ञापन
Botanist Dr. Sudhanshu Kumar Jain died in Bijnor, he was recognized internationally for Indian folk science
वनस्पतिशास्त्री डाॅ. सुधांशु कुमार जैन - फोटो : amar ujala

भारतीय लोकवनस्पति विज्ञान के जनक विख्यात वनस्पतिशास्त्री डाॅ. सुधांशु कुमार जैन का मंगलवार को निधन हो गया। मूल रूप से स्योहारा जनपद बिजनौर निवासी डा. जैन अनेक राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय पुरस्कारों से नवाजे गए।

विज्ञापन


डाॅ. जैन की पुस्तक डिक्शनरी ऑफ इंडियन फोक मेडिसिन एंड एथनोवॉटनी उन पुस्तकों में से थी, जिसे आधार बनाकर ही हल्दी का पेटेंट कराना संभव हुआ  था। उन्होंने ही भारत में वनस्पति विज्ञान की लोक वनस्पति एथनोवॉटनी को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई थी। 
विज्ञापन


स्योहारा के जैन स्ट्रीट निवासी शाहू प्रकाश चंद जैन के बड़े पुत्र डाॅ. सुधांशु कुमार जैन का जन्म 1926 में हुआ था। वे चार भाई, पांच बहन थे। उनकी प्रारंभिक शिक्षा स्योहारा, मेरठ में हुई थी। उन्होंने 1986 में एथनोवॉटनी संस्थान ग्वालियर की स्थापना की।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह 30 से अधिक पुस्तकों, सैकड़ों शोधपत्रों के लेखक, दर्जनों प्रसिद्ध वैज्ञानिकों के मार्गदर्शक रहे। वह प्रसिद्ध पुस्तक फ्लोरा ऑफ इंडिया के संपादक थे।डाॅ. जैन को एथनोवॉटनी, भारतीय वनस्पतिक सोसाइटी, भारतीय वनस्पतिक सर्वेक्षण कोलकाता एवं भारतीय एथनोवॉटनी संस्थान के लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कारों से सम्मानित हो चुके थे।

वह विश्व अर्थशास्त्री पुरस्कार प्राप्त करने वाले पहले एशियन थे। सीएसआईआर द्वारा जिन दस्तावेजों के आधार पर अमेरिका की अदालत में हल्दी के पेटेंट की लड़ाई जीती गयी उन दस्तावेज में  डा. जैन द्वारा औषधीय पौधों पर लिखित पुस्तक शामिल थी।


डाॅ. जैन के निधन से नगर में शोक व्याप्त हो गया। उनके छोटे भाई स्व. विजय कुमार जैन के पुत्र शोभित जैन के निवास पर शोक व्यक्त करने वालों का तांता लगा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed